The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
अक्टूबर में इन 7 बैंकों ने बदले FD रेट, 8.8 फीसदी तक ब्याज कमाने का मौका
[ad_1]
नई दिल्ली. जब भी सेविंग्स की बात होती है तो बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (FD) का नाम जरूर आता है. फिक्स्ड डिपॉजिट में आपका निवेश सुरक्षित होता है, साथ ही आपको गारंटी के साथ रिटर्न भी मिलता है. अगर आप एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. अक्टूबर 2024 में, शिवॉलिक स्मॉल फाइनेंस बैंक (Shivalik Small Finance Bank), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), फेडरल बैंक (Federal Bank), पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab and Sindh Bank), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) और पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) सहित 7 बैंकों ने अपनी एफडी ब्याज दरों में संशोधन किया.
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 24 अक्टूबर को बैंक ने ब्याज दरों में बदलाव किया था. बैंक की तरफ से एफडी पर ग्राहकों को 3.5 फीसदी से 8.3 फीसदी तक का ब्याज जबकि वरिष्ठ नागरिकों को बैंक की तरफ से 4 फीसदी से लेकर 8.8 फीसदी तक का ब्याज दिया जा रहा है. सबसे ज्यादा ब्याज 18 महीने से 24 महीने की अवधि की एफडी पर दिया जा रहा है, जो आम ग्राहकों के लिए 8.30 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.80 फीसदी है.
इंडसइंड बैंक
इंडसइंड बैंक ने 7 अक्टूबर को बैंक ने ब्याज दरों में बदलाव किया था. बैंक की तरफ से आम ग्राहकों को एफडी पर 3.5 फीसदी से लेकर 7.75 फीसदी जबकि वरिष्ठ नागरिकों 4 फीसदी से लेकर 8.25 फीसदी तक तक का ब्याज दिया जा रहा है. सबसे ज्यादा ब्याज 1 साल से 2 साल तक की टैन्योर वाली एफडी कराने पर दिया जा रहा है.
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की नई दरें 16 अक्टूबर से लागू हैं. बैंक की तरफ से ग्राहकों को 3 फीसदी से लेकर 7.75 फीसदी तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है. बैंक की तरफ से सबसे ज्यादा ब्याज 7.75 फीसदी 400 से 500 दिन की अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट पर दिया जा रहा है.
फेडरल बैंक
फेडरल बैंक की नई एफडी दरें 16 अक्टूबर से लागू हैं. बैंक की तरफ से ग्राहकों को 3 फीसदी से लेकर 7.4 फीसदी तक का ब्याज दिया जा रहा है. सबसे ज्यादा ब्याज 777 दिन की अवधि की एफडी पर 7.40 फीसदी ऑफर किया जा रहा है.
बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ बड़ौदा की नई एफडी दरें 14 अक्टूबर से प्रभावी हैं. बैंक की ओर से ग्राहकों को 4.25 फीसदी से लेकर 7.30 फीसदी तक का ब्याज दिया जा रहा है. एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 फीसदी का एक्सट्रा ब्याज दिया जा रहा है.
पंजाब नेशनल बैंक
पंजाब नेशनल बैंक आम ग्राहकों के लिए 7 दिनों से 10 सालों की अवधि के लिए 3.50% से 7.25% तक की एफडी दरें दे रहा है. वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक 4 फीसदी से 7.75 फीसदी तक की ब्याज दरें और सुपर वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4.30 फीसदी से 8.05 फीसदी तक की ब्याज दरें प्रदान करता है. ये दरें 1 अक्टूबर 2024 से प्रभावी हैं.
पंजाब एंड सिंध बैंक
पंजाब एंड सिंध बैंक सामान्य नागरिकों के लिए 7 दिनों से 10 सालों की अवधि के लिए कॉलेबल डिपॉजिट पर 4 फीसदी से 7.45 फीसदी तक की एफडी दरें ऑफर कर रहा है. बैंक 555 दिनों की अवधि के नॉन-कॉलेबल डिपॉजिट पर 7.50 फीसदी की सबसे ज्यादा ब्याज दर दे रहा है.
टैग: बैंक एफडी, एफडी दरें, सावधि जमा
पहले प्रकाशित : 3 नवंबर, 2024, 06:12 IST
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया






