सुखाड़िया यूनिवर्सिटी: एमएससी-एमकॉम में आवेदन की डेट बढ़ाई: ऑनलाइन करने होंगे आवेदन, बीए की रिक्त सीटों पर काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी – Udaipur News

सुखाड़िया यूनिवर्सिटी: एमएससी-एमकॉम में आवेदन की डेट बढ़ाई:  ऑनलाइन करने होंगे आवेदन, बीए की रिक्त सीटों पर काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी – Udaipur News

[ad_1]

उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के संघटक साइंस कॉलेज में एमएससी में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी की वेबसाइट mlsu.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

.

परीक्षा नियंत्रक डॉ राजेश कुमावत ने बताया कि कॉमर्स कॉलेज में भी एम कॉम व्यवसाय प्रबंधन, बैकिंग और व्यवसायिक अर्थशास्त्र, लेखांकन एवं व्यवसायिक सांख्यिकी के प्रथम सेमेस्टर में अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के आवेदन कम आए हैं।

ऐसे में यूनिवर्सिटी ने इसकी भी अंतिम तिथि बढ़ाकर 26 अगस्त तक आवेदन मांगे है। वहीं, शुक्रवार को आर्ट्स कॉलेज में बीए की रिक्त सीटों पर काउंसलिंग हुई। इस काउंसलिंग में पूर्व के आवेदक और नए आवेदक शामिल हुए। बाकी यूनिवर्सिटी के लगभग कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

यूनिवर्सिटी की मुख्य परीक्षाएं स्थगित
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस माह अंत से होने वाली सभी मुख्य परीक्षा और सेमेस्टर परीक्षाएं ​स्थगित कर दी है। यूनिवर्सिटी ने इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है। इधर, अचानक परीक्षाएं स्थगित होने से स्टूडेंट्स को झटका लगा है। उनका कहना है कि यूनिव​र्सिटी में परीक्षाएं समय पर नहीं होती। ना ही रिजल्ट समय पर आता है। परीक्षाएं आगे कब होगी। इसका भी कोई पता नहीं हैं

[ad_2]