सीकर में सुबह-शाम सर्दी का असर: घरों में कूलर पंखे हुए बंद, एक सप्ताह तक मौसम ड्राई बने रहने की संभावना – Sikar News

सीकर में सुबह-शाम सर्दी का असर:  घरों में कूलर पंखे हुए बंद, एक सप्ताह तक मौसम ड्राई बने रहने की संभावना – Sikar News

[ad_1]

सीकर में अब सर्दी का असर तेज होने लगा है। वहीं जिलेभर में भी सुबह और रात के समय गुलाबी ठंड का एहसास लगातार हो रहा है। ऐसे में घरों में चलने वाले कूलर-पंखे भी बंद हो गए हैं। सीकर में अगले 5-6 दिन मौसम ड्राई रहने का अनुमान है।

.

सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 11 पर 2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। जबकि मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री पर न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है।

जयपुर मौसम विभाग के अनुसार- अभी हफ्ते भर जिले में मौसम के ड्राई बने रहने का अनुमान है। जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 14 नवंबर से पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने वाला है। इसके असर से पहाड़ी इलाकों में स्नोफॉल होने के आसार हैं, जिससे सर्दी का असर बढ़ेगा।

[ad_2]