मलाइका अरोड़ा ने शेयर की ‘मिस्ट्री मैन’ की धुंधली तस्वीर, अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप अटकलों के बीच स्पेन में मना रहीं छुट्टियां

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की ‘मिस्ट्री मैन’ की धुंधली तस्वीर, अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप अटकलों के बीच स्पेन में मना रहीं छुट्टियां

[ad_1]

नई दिल्ली. अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अपने ब्रेकअप रूमर्स के बीच एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों स्पेन में हैं. वह लगातार अपने स्पेन वेकेशन से अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर सुर्खियों में बनीं हुई हैं. सोशल मीडिया पर उनके वेकेशन की तस्वीरें छाई हुई हैं . हालांकि, उनके वेकेशन पर उनके साथ कौन है, इस बारे में जानने के लिए फैंस काफी बेचैन हैं. अब मलाइका ने खुद अपने फैंस की इस बेचैनी को शांत कर दिया है. उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी से एक मिस्ट्री मैन की तस्वीर शेयर कर अपने डेटिंग रूमर्स को हवा दे दी. उनके मिस्ट्री मैन को देख फैंस दंग रह गए हैं.

दरअसल, 50 साल की हो चुकी मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर चार तस्वीरों की एक कोलाज शेयर किया. इसी कोलाज में एक शख्स नजर आ रहा है. हालांकि,फोटो में उनके मिस्ट्री मैन का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है.

फोटो एकदम ब्लर है, लेकिन इस फोटो को देख मलाइका के फैंस ये अनुमान लगा रहे हैं कि मलाइका की लाइफ में एक नए सख्स की एंट्री हो गई है. अर्जुन से ब्रेकअप के बाद उन्हें नया प्यार मिल गया है. वह फिर से डेटिंग कर रही हैं. हालांकि, मलाइका ने अपनी तस्वीरों पर किसी भी तरह का कोई हिंट नहीं दिया है.

बता दें कि लंबे वक्त से खबरें आ रही हैं कि पांच साल तक सीरियस रिलेशनशिप में रहने के बाद अब अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप हो गया है. कपल ने साल 2019 में अपने रिश्ते पर ऑफिशियल मुहर लगाई थी. दोनों कई बार अपनी शादी को लेकर हेडलाइन्स में रहे हैं. जहां फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे वहीं, अब ब्रेकअप की खबर ने सभी को चौंका दिया.

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की अफवाहों पर दिया जवाब | Filmfare.com

ये अटकलें तब और भी तेज हो गईं जब मलाइका अर्जुन ने एक साथ ना तो न्यू ईयर पर पार्टी की और ना ही एक दूसरे को बर्थडे बैश में शामिल हुए. ब्रेकअप की अटकलों पर पिंकविला से बात करते हुए कपल के एक करीबी दोस्त ने कहा था कि दोनों अपनी आपसी समझदारी के साथ अपना प्यार भरा रिश्ता खत्म कर बस दोस्त बने रहना चाहते हैं. दोनों के बीच कोई अनबन नहीं है, बस दोनों के रास्ते बदल गए हैं. हालांकि बाद में मलाइका ने इन खबरों को अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया था.

टैग: मलाइका अरोड़ा

[ad_2]