गुस्से में ‘भगवान’ : आज दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर नहीं देंगे सेवाएं, केवल इमरजेंसी सेवा मिलेगी

गुस्से में ‘भगवान’ : आज दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर नहीं देंगे सेवाएं, केवल इमरजेंसी सेवा मिलेगी

[ad_1]

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

द्वारा प्रकाशित: विकास कुमार

अद्यतन सोमवार, 12 अगस्त 2024 12:26 पूर्वाह्न IST

रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन का कहना है कि सिर्फ आपातकालीन सेवाएं मिलेंगी। ओपीडी, इलेक्टिव सर्जरी, वार्ड में सेवाएं, लैब में जांच सहित अन्य कार्यों में डॉक्टर मदद नहीं करेंगे।


दिल्ली में सोमवार को सरकारी अस्पताल में डॉक्टर नहीं देंगे सेवाएं
– फोटो : एएनआई

ट्रेंडिंग वीडियो



विस्तार


कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में डॉक्टर की हत्या के विरोध में सोमवार को राजधानी के सरकारी अस्पतालों में सेवाएं बाधित रहेंगी। सफदरजंग, डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, गुरु तेग बहादुर अस्पताल, मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इबहास), मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज व संबंधित अस्पताल (लोकनायक व अन्य) सहित अन्य अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर सेवाएं नहीं देंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो

[ad_2]