करेंट अफेयर्स 7 सितंबर: पैटोंगटार्न थाईलैंड की सबसे कम उम्र की पीएम बनीं; DRDO ने अग्नि-4 मिसाइल की सफल टेस्टिंग की

करेंट अफेयर्स 7 सितंबर:  पैटोंगटार्न थाईलैंड की सबसे कम उम्र की पीएम बनीं; DRDO ने अग्नि-4 मिसाइल की सफल टेस्टिंग की

[ad_1]

  • हिंदी समाचार
  • आजीविका
  • करेंट अफेयर्स 7 सितंबर पटोंगटार्न थाईलैंड के सबसे युवा पीएम बने; डीआरडीओ ने अग्नि 4 मिसाइल का सफल परीक्षण किया

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयलस के हेड कोच बन गए हैं। पैरालिंपिक गेम्स में भारत के होकातो होतोजे सेमा ने शॉटपुट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

स्‍पोर्ट्स (Sports)

1. पैरालिंपिक में होकातो होतोजे सेमा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता: पैरालिंपिक गेम्स में भारत के होकातो होतोजे सेमा ने शॉटपुट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वो नागालैंड के एकमात्र एथलीट हैं जो पैरालंपिक खेलों में भारतीय दल का हिस्सा हैं।

होकाटो भारतीय सेना में अधिकारी के पद पर रह चुके हैं।

होकाटो भारतीय सेना में अधिकारी के पद पर रह चुके हैं।

  • होकातो होतोजे सेमा ने शॉटपुट F-57 के फाइनल में 14.65 मीटर का बेस्ट थ्रो किया।
  • ईरान के यासिन खोसरावी ने 15.96 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
  • होकाटो ने हांगझोऊ पैरा गेम्स में भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।
  • 2002 में जम्मू और कश्मीर में एक आतंकवादी विरोधी ऑपरेशन के दौरान होकातो होतोजे सेमा ने लैंडमाइन विस्फोट में अपना बायां पैर खो दिया था।
  • पैरालिंपिक गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 6 गोल्ड, 9 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।
  • यह देश का पैरालिंपिक में ऑलटाइम बेस्ट परफॉर्मेंस है।
  • इससे पहले टोक्यो पैरालिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने 5 गोल्ड समेत 19 मेडल जीते थे।

2.राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच बने: टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयलस के हेड कोच बन गए हैं। अब वो आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स टीम की कमान संभालेेंगे।

  • राहुल द्रविड़ IPL के 2012 और 2013 सीजन में राजस्थान रॉयलस टीम के कप्तान थे।
  • इसके अलावा 2014 और 2015 में वे टीम डायरेक्टर और मेंटॉर भी रहे थे।
  • 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में वे इंडियन टीम के हेड कोच थे। इस दौरान इंडियन टीम टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनी।
  • राहुल द्रविड़ नवंबर 2021 से जून 2024 तक टीम इंडिया के हेड कोच रहे थे।

नेशनल (National)

3. अग्नि-4 मिसाइल की सफल टेस्टिंग: DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर के एपीजे अब्दुल कलाम आइलैंड से अग्नि-4 मिसाइल की सफल टेस्टिंग की। इससे पहले 6 जून 2022 में इसकी टेस्टिंग की गई थी।

अग्नि-4 एक इंटरमीडिएट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल है।

अग्नि-4 एक इंटरमीडिएट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल है।

  • 15 नवंबर 2011 में पहली बार अग्नि-4 मिसाइल की सफल टेस्टिंग की गई थी।
  • इसे DRDO और भारत डायनेमिक्स ने मिलकर तैयार किया है।
  • अग्नि-4 मिसाइल की रेंज 4,000 किलोमीटर तक की है।
  • इस मिसाइल का कुल वजन 17 हजार किलो वहीं लंबाई करीब 20 मीटर है।
  • यह 900 किमी की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है।

इंटरनेशनल (International)

4. पैटोंगटार्न शिनावात्रा थाईलैंड की सबसे कम उम्र की पीएम बनीं: पैटोंगटार्न शिनावात्रा थाईलैंड की नई प्रधानमंत्री बनी है। 38 साल की पैटोंगटार्न शिनावात्रा थाईलैंड की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री भी हैं।

पैटोंगटार्न शिनावात्रा थाइलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा की सबसे छोटी बेटी हैं।

पैटोंगटार्न शिनावात्रा थाइलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा की सबसे छोटी बेटी हैं।

  • पैटोंगटार्न शिनावात्रा थाईलैंड की दूसरी महिला प्रधानमंत्री हैं।
  • इससे पहले उनकी चाची यिंगलक शिनावात्रा थाईलैंड की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं।
  • पैटोंगटार्न शिनावात्रा शिनावात्रा परिवार की तीसरी राजनेता है, जो प्रधानमंत्री पद तक पहुंची हैं।
  • पैटोंगटार्न शिनावात्रा फेउ थाई पार्टी की नेता हैं।

आज का इतिहास (Today’s history)

7 सितंबर का इतिहास: 2023 में इसरो ने देश के पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य-एल1’ में लगे कैमरे से अंतरिक्ष यान की पहली “सेल्फी” और पृथ्वी-चंद्रमा की तस्वीरें जारी की।

इसरो ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें अल्ट्रा वॉयलेट वेबलेंथ में सूर्य कई रंगों का नजर आया।

इसरो ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें अल्ट्रा वॉयलेट वेबलेंथ में सूर्य कई रंगों का नजर आया।

  • 2019: भारत का चंद्रयान-2 मिशन असफल, लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरने से ठीक पहले पृथ्वी के नियंत्रण केन्द्र से संपर्क टूटा।
  • 2011 : दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर बम विस्फोट जिसमें 17 लोगों की मौत।
  • 2009 : भारत के पंकज आडवाणी ने वर्ल्ड प्रोफेशनल बिलियर्ड्स टाइटल का खिताब जीता।
  • 1931: लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र।
  • 1923 : विएना में इंटरपोल की स्थापना।
  • 1906: बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना।
  • 1822: ब्राजील पुर्तगाल से आजाद होकर नया देश बना।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]