The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 22 जुलाई: भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश इंटरनेशनल हॉकी से लेंगे संन्यास, कोल इंडिया को पहला मिनरल लाइसेंस मिला
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- करेंट अफेयर्स भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश अंतरराष्ट्रीय हॉकी से लेंगे संन्यास, कोल इंडिया को मिला पहला खनिज लाइसेंस
12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड में भारत को चौथा स्थान मिला। CIL को ग्रेफाइट के प्रोस्पेक्टिंग और माइनिंग के लिए कंपोजिट लाइसेंस मिला। वहीं, लिएंडर पेस और विजय अमृतराज हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
व्यापार
1. CIL को पहला मिनरल लाइसेंस मिला: 22 जुलाई को कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) को ग्रेफाइट के प्रोस्पेक्टिंग और माइनिंग के लिए कंपोजिट लाइसेंस मिला। यह पहली बार है जब कोल इंडिया कोयले के अलावा ग्रेफाइट माइनिंग बिजनेस में भी काम करेगी।

CIL में बिजनेस डेवलपमेंट के डायरेक्टर देवाशीष नंदा ने बताया कि कोयले के अलावा यह कंपनी के लिए पहला मिनरल लाइसेंस है।
- CIL को मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में खट्टाली ग्रेफाइट ब्लॉक का लाइसेंस मिला।
- CIL का कंपोजिट लाइसेंस 1 साल और माइनिंग लीज 3 साल के लिए मिली है।
- CIL को राज्य सरकार को भेजे जाने वाले मिनरल के वैल्यू का 150.05% माइनिंग प्रीमियम देना होता है।
- ग्रेफाइट का इस्तेमाल बैटरी समेत कई एप्लिकेशन में होता है।
- भारत में इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल (EV) को बढ़ावा देने के लिए ग्रेफाइट की मांग तेजी से बढ़ रही है।
स्पोर्ट्स (SPORTS)
2. पीआर श्रीजेश इंटरनेशनल हॉकी से लेंगे संन्यास: 22 जुलाई को भारतीय हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने इंटरनेशनल हॉकी से संन्यास लेने की घोषणा की। वे पेरिस ओलिंपिक में अपना आखिरी मैच खेलेंगे।

36 वर्षीय श्रीजेश पेरिस ओलिंपिक में चार बार के ओलिंपियन बन जाएंगे।
- श्रीजेश ने ओलिंपिक 2020 में भारतीय नेशनल टीम के साथ गेम्स में हिस्सा लिया था।
- टोक्यो 2020 ओलिंपिक में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
- श्रीजेश ने इंचियोन 2014 और हांगझोऊ 2022 में दो गोल्ड समेत तीन एशियाई खेल पदक भी जीते हैं।
- श्रीजेश ने 2006 में भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के लिए डेब्यू किया था।
- श्रीजेश अपने देश के लिए कुल 328 हॉकी मैच खेल चुके हैं।
- पीआर श्रीजेश को 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया था।
- वे 2021 में वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं।
- उन्होंने 2021 और 2022 में लगातार FIH गोलकीपर ऑफ द ईयर पुरस्कार भी जीते हैं।
3. लिएंडर पेस और विजय अमृतराज हॉल ऑफ फेम में शामिल: 20 जुलाई को भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और विजय अमृतराज को इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। इस लिस्ट में शामिल होने वाले वो एशिया के पहले खिलाड़ी हैं।

लिएंडर पेस को प्लेयर कैटेगरी और विजय अमृतराज को कंट्रिब्यूटर्स कैटेगरी में यह सम्मान मिला है।
- लिएंडर पेस ने अटलांटा ओलिंपिक 1996 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
- पेस ने अपने करियर में 18 ग्रैंडस्लैम अवॉर्ड जीते हैं।
- पेस डेविस कप के कई मैचों का हिस्सा भी रह चुके हैं।
- विजय अमृतराज ने भारत को 1974 और 1987 में डेविस कप के फाइनल में पहुंचाया था।
- वे विबंलडन और अमेरिका ओपन में दो-दो बार पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुके हैं।
- विजय अमृतराज की सिंगल्स में बेस्ट रैंकिंग 18वीं थी।
- हॉल ऑफ सम्मान ऐसे खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिन्होंने इस खेल में अपना प्रभाव डाला हो।
- इस लिस्ट में अब तक 28 देशों के कुल 267 दिग्गजों को शामिल किया गया है।
रैंक एंड रिपोर्ट (RANK & REPORT)
4. IMO में भारत को चौथा स्थान मिला: 21 जुलाई को ब्रिटेन के बाथ में 65वें इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड (IMO) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भारत ने अब तक का बेहतरीन प्रदर्शन कर 167 स्कोर के साथ चौथा स्थान हासिल किया।

भारतीय दल में शामिल हाई स्कूल के छात्रों ने 4 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीता।
- अमेरिका को 192 स्कोर के साथ पहला स्थान मिला।
- दूसरे स्थान पर चीन और तीसरे स्थान पर साउथ कोरिया रहा।
- 1989 के बाद भारत का यह बेस्ट परफॉर्मेंस रहा।
- 65वें IMO में भारत के 6 स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया था।
- IMO 2024 में 108 देशों ने हिस्सा लिया था।
- IMO हाई स्कूल स्टूडेंट्स के लिए मैथ्स की वर्ल्ड चैम्पियनशिप प्रतियोगिता है।
- यह दुनिया की सबसे बड़ी प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन 1959 से दुनिया भर के अलग-अलग देशों में किया जाता है।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
22 जुलाई का इतिहास: 1947 को आज के ही दिन संविधान सभा ने देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के डिजाइन को मंजूरी दी थी। पिंगली वेंकैया ने तिरंगे को डिजाइन किया था। पिंगली के बनाए तिरंगे में लाल, हरे और सफेद रंग की पट्टियां थीं। बीच में चरखे के चिन्ह को जगह दी गई थी। 1931 में कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पारित कर लाल की जगह केसरिया रिंग कर दिया था।

संविधान सभा की बैठक में ध्वज के बीच में चरखे की जगह अशोक चक्र लगाने का फैसला हुआ।
- 2012 में प्रणब मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित हुए थे।
- 2001 में शेर बहादुर देउबा नेपाल के प्रधानमंत्री बने थे।
- 1918 में भारत के पहले पायलट इंद्रलाल रॉय शहीद हुए थे।
- 1894 में पहली लोकसभा के सदस्य सरदार तेजा सिंह अकरपुरी का जन्म हुआ था।
- 1775 में जॉर्ज वॉशिंगटन ने अमेरिकी सेना की कमान संभाली थी।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





