The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 12 जून: भारत-जापान का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘जिमेक्स 24’ शुरू, ओडिशा में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- करेंट अफेयर्स भारत जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास JIMEX 24 शुरू, ओडिशा में पहली बार बनी भाजपा सरकार
39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चंद्रबाबू नायडू चौथी बार आंध्र प्रदेश के सीएम बने। 25 फीट लंबी साइकिल बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। भारतीय फुटबॉल कोच टी के चथुन्नी का निधन हुआ।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
नेशनल (NATIONAL)
1. ओडिशा में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी: 12 जून को मोहन चरण माझी ओडिशा के मुख्यमंत्री बने। राज्यपाल रघुवरदास ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेज पर मौजूद रहे।

52 साल के मोहन चरण माझी ने राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
- कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिदा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।
- 24 साल बाद ओडिशा को फिर आदिवासी मुख्यमंत्री मिला।
- इससे पहले कांग्रेस के हेमानंद बिस्वाल राज्य के पहले आदिवासी सीएम थे।
- हेमानंद बिस्वाल के बाद गिरिधर गमांग दूसरे आदिवासी मुख्यमंत्री बने।
- ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पहली बार बहुमत के साथ जीत हासिल की।
- राज्य की 147 सीटों में से बीजेपी को 78 सीटें मिली हैं।
- नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (BJD) को 51, कांग्रेस को 14, CPI(M) को 1 और अन्य को 3 सीटों पर जीत मिली है।
2. चंद्रबाबू नायडू चौथी बार सीएम बने: 12 जून को तेलुगु देशम पार्टी (TDP) सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के 24वें मुख्यमंत्री बन गए। राज्यपाल अब्दुल नजीर ने विजयवाड़ा में केसरपल्ली IT पार्क में CM और मंत्रियों को शपथ दिलाई।

नायडू ने राज्य में सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
- जनसेना प्रमुख और एक्टर पवन कल्याण ने डिप्टी CM पद की शपथ ली।
- नई सरकार में CM और डिप्टी CM समेत 25 सदस्य होंगे।
- कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत NDA के मंत्री और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।
- आंध्र प्रदेश में 4 जून को लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आए थे।
- विधानसभा में NDA ने 175 में से 164 सीटें जीती हैं।
- इसमें नायडू की TDP को 135, पवन कल्याण की जनसेना को 21 और भाजपा को 8 सीटें मिली।
- मंत्रियों की लिस्ट में पिछड़ा वर्ग से 8, अनुसूचित जाति से 3 और अनुसूचित जनजाति से 1 शामिल है।
निधन (OBITUARY)
3. भारतीय फुटबॉल कोच टी के चथुन्नी का निधन: 12 जून को पूर्व भारतीय फुटबॉल प्लेयर और कोच टी के चथुन्नी का केरल के प्राइवेट हॉस्पिटल में निधन हो गया। 79 वर्षीय चथुन्नी कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।

टी के चथुन्नी भारत के मशहूर और दिग्गज फुटबॉल कोच थे।
- चथुन्नी ने डिफेंडर के तौर पर संतोष ट्रॉफी में केरल और गोवा के लिए खेला था।
- चथुन्नी ने 40 सालों से ज्यादा कई टीमों को कोचिंग दी।
- उन्होंने मोहन बागान, डेम्पो गोवा और एफसी कोचीन समेत कई मशहूर टीमों को कोचिंग दी।
- 1979 में चथुन्नी केरल की संतोष ट्रॉफी टीम के कोच बने थे।
- उन्होंने ‘फुटबॉल माय सोल’ आत्मकथा भी लिखी थी।
डिफेंस (DEFENCE)
4. लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी सेना प्रमुख बने: 11 जून को केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को नया आर्मी चीफ अपॉइंट किया। वे मौजूदा सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे, जो 30 जून को रिटायर हो रहे हैं।

- लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून को पदभार संभालेंगे।
- लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी वर्तमान में वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद पर कार्यरत हैं।
- इससे पहले उपेंद्र सेना के वाइस चीफ, नॉर्दर्न आर्मी कमांडर, डीजी इन्फेंट्री और सेना में कई अन्य कमांड नियुक्तियों के रूप में देश की सेवा कर चुके हैं।
- लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी दो विदेशी कार्यकाल के दौरान सोमालिया हेडक्वॉर्टर UNOSOM II का हिस्सा रहे।
- उन्होंने सेशेल्स सरकार के सैन्य सलाहकार के रूप में काम किया।
- लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन और AWC, महू में हाईकमांड सिलेबस में भी भाग लिया।
- तीनों सेनाओं के प्रमुख 62 साल की उम्र तक या तीन साल, इनमें से जो भी पहले हो, तब तक सेवा दे सकते हैं।
5. भारत-जापान का संयुक्त सैन्य अभ्यास: 11 जून को भारतीय नौसेना का स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS शिवालिक जापान के योकोसुका पहुंच गया। यहां द्विपक्षीय जापान-भारत समुद्री सैन्य अभ्यास ‘जिमेक्स 24’ के 8वां संस्करण की शुरुआत हुई।

इस अभ्यास में बंदरगाह और समुद्री दोनों चरण शामिल हैं।
- जापान की ओर से गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर जेएस युगिरी शामिल होगा।
- दोनों सेनाओं के इंटीग्रल हेलीकॉप्टर भी संयुक्त अभ्यास में हिस्सा लेंगे।
- संयुक्त अभ्यास ‘जिमेक्स 24’ की शुरुआत 2012 में हुई थी।
- स्टील्थ फ्रिगेट एडवांस्ड शिप को कहते हैं, जो तेज रफ्तार से चलता है।
- इसकी मूवमेंट्स को रडार से पकड़ना बहुत मुश्किल होता है।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
6. 25 फीट लंबी साइकिल बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 10 जून को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक फ्रांस के दो दोस्त निकोलस बैरियोज और डेविड पेरौ ने दुनिया की सबसे लंबी साइकिल बनाई। ‘स्टार बाइक’ नाम की इस साइकिल की लंबाई 25 फीट और 5 इंच है।

स्टार बाइक का प्रदर्शन क्लेरमॉन्ट फेरैंड शहर में एनुअल साइकिल फेस्ट में किया गया।
- निकोलस और डेविड का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।
- स्टार बाइक में आम साइकिलों की तरह एक सीट, दो पहिए, दो ब्रेक लीवर और एक हैंडल मौजूद है।
- इस साइकल को बनाने में दो साल का समय लगा।
- इसमें एक विशालकाय फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है।
- इस साइकिल के पहिए 53 फीट लंबी चेन के जरिए एक-दूसरे से जुड़े हैं।
- इसे बनाने में लोहा, स्टील और लकड़ी का इस्तेमाल किया गया।
- स्टार बाइक की कुल लागत 1 हजार यूरो (करीब 89 हजार रुपए) है।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
12 जून का इतिहास: 1975 में आज के दिन ही इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी का चुनाव रद्द कर दिया था। साथ ही 6 साल तक उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी। इंदिरा पर धांधली और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर 1971 का लोकसभा चुनाव जीतने का आरोप था।

इंदिरा गांधी ने रायबरेली सीट पर एक लाख से भी ज्यादा वोट से संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के राजनारायण को हराया था।
- 2017 में तेलुगु भाषा के मशहूर कवि सी. नारायण रेड्डी का निधन हुआ था।
- 2016 में साइना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीता था।
- 2007 में ऑस्ट्रेलियाई स्कूलों में सिख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली थी।
- 1994 में दुनिया के सबसे बड़े ट्विनजेट विमान बोइंग 777 ने पहली बार उड़ान भरी थी।
- 1957 में हिंदी की मशहूर कथाकार और उपान्यासकार गीतांजलि श्री का जन्म हुआ था।
- 1665 में न्यू एम्सटर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना था।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





