The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
कन्नड़ स्टार पर लगा हत्या का आरोप: दर्शन थूगुदीपा की मैसूर के फार्महाउस से हुई गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ था विवाद
[ad_1]
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कन्नड़ के पॉपुलर एक्टर दर्शन थूगुदीपा को 11 जून को बैंग्लोर पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों की गिरफ्तारी फार्मेसी कंपनी में काम करने वाले एक शक की हत्या के मामले में हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
दरअसल, दर्शन थुगूदीपा के खिलाफ 9 जून को कमाक्षीपाल्या पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी। दोनों को बैंग्लोर ने मैसूर के फार्म हाउस से हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, बैंग्लोर के चितादुर्गा इलाके में रहने वाले रेणुका स्वामी नाम के शख्स की हत्या में एक्टर दर्शन का नाम सामने आया है। रेणुका स्वामी का शव रविवार को कामाक्षीपाल्या के पास एक नाले में बरामद हुआ था। शव मिलने की सूचना कुछ स्थानीय लोगों ने तब पुलिस को दी, जब कुछ कुत्ते नाली में पड़े शव को घसीट रहे थे।
सोशल मीडिया पोस्ट पर हुआ था विवाद
मृतक रेणुका स्वामी एक फार्मेसी कंपनी में काम करता था। लंबे समय से मृतक एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ को आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा था। दर्शन रेणुकास्वामी पर नाराज थे। पुलिस ने दर्शन के साथ-साथ एक्ट्रेस पवित्रा को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। बताते चलें कि इसी साल जनवरी में पवित्र गौड़ा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि उनके और दर्शन के रिश्ते को 10 साल हो चुके हैं। दोनों का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चर्चा में रहा था।

हाल ही में आई एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बैंग्लोर पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है कि 33 साल के रेणुका स्वामी की हत्या के मामले में कन्नड़ इंडस्ट्री के एक्टर को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। इस मामले में एक्टर के साथ 10 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के मामले में गिरफ्तार हुए एक शख्स ने दर्शन थूगुदीपा का नाम बताया था। वहीं दूसरी तरफ मृतक की मां ने भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी, जिससे आधार पर उनकी गिरफ्तारी हुई है।

एक्ट्रेस पवित्र गौड़ा के साथ दर्शन थूगुदीपा।
किच्चा सुदीप से अनबन चर्चा में थीं
कन्नड़ एक्टर दर्शन और किच्चा सुदीप एक समय में गहरे दोस्त थे। दोनों अक्सर साथ स्पॉट किए जाते थे, हालांकि किच्चा सुदीप के एक बयान से नाराज होकर दर्शन ने दोस्ती तोड़ दी।
रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के झगड़े की वजह एक फिल्म थी। किच्चा सुदीप की मदद से ही दर्शन को उनकी पहली फिल्म मिली थी, हालांकि जब किच्चा सुदीप ने एक इंटरव्यू में इसका जिक्र किया तो दर्शन उनसे नाराज हो गए। सुदीप किच्चा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने पहली बार दर्शन को तब देखा था, जब वो एक फिल्म के सेट पर दूसरे क्रू मेंबर्स के साथ क्लैपबोर्ड लेकर खड़े थे। मुझे एक फिल्म मिली थी। जब मैंने वो फिल्म छोड़ी तो मैंने मेकर्स को दर्शन को लेने का सुझाव दिया था।
जब ये बयान सामने आया तो दर्शन इससे नाराज हो गए और उन्होंने किच्चा सुदीप से दोस्ती तोड़ दी। इस बात की चर्चा इतनी रही कि दर्शन ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया था कि वो और किच्चा सुदीप अब दोस्त नहीं हैं।

कई विवादों से घिरे रहे हैं एक्टर दर्शन
साल 2011 में दर्शन थूगुदीपा की पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की थी। मामले में उन्हें 14 दिनों तक पुलिस कस्टडी में रहना पड़ा था। बाद में उनकी पत्नी ने केस वापस ले लिया था। मामला सामने आने के बाद दर्शन ने अपने फैंस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी।

पत्नी विजय लक्ष्मी के साथ दर्शन थूगुदीपा।
विवाद के ठीक बाद रिलीज हुई उनकी फिल्म सारथी जबरदस्त हिट रही थी। इसके बाद साल 2016 में दोबारा उनकी पत्नी ने उनके खराब बर्ताव के चलते बैंग्लोर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।
मैसूर के होटल में वेटर से की थी बदसलूकी
साल 2021 में दर्शन पर मैसूर के होटल में वेटर से बदसलूकी करने के आरोप लगे थे। बाद में सामने आया कि दर्शन ने वेटर को 50 हजार रुपए देकर सेटलमेंट कर लिया था।
फार्महाउस पर पड़ा था छापा
जनवरी 2023 में दर्शन के टी.नरसीपुर स्थित फार्महाउस में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने छापा मारा था। इस दौरान डिपार्टमेंट ने उनके फार्महाउस से चार बार हेडेड बत्तखें जब्त की थीं, जिन्हें दर्शन ने गैरकानूनी तरीके से रखा हुआ था।
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से चर्चा में रहे थे
जनवरी 2024 में कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा ने सोशल मीडिया पर एक रील शेयर कर दर्शन के साथ उनके रिश्ते के 10 साल पूरे होने पर सेलिब्रेशन की झलक शेयर की थी। जिससे सामने आया था कि दर्शन का एक्ट्रेस पवित्रा के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है।

प्रोड्यूसर को दी थी धमकी
साल 2022 में कन्नड़ इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर भारत ने दर्शन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उनका आरोप था कि दर्शन ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दे रहे हैं।
बताते चलें कि 47 साल के एक्टर दर्शन, कन्नड़ सिनेमा का जाना-माना चेहरा हैं। वो कन्नड़ भाषा की सुपरहिट फिल्मों करिया, कालासिपाल्या, गज, नवग्रह, सारथी, बुलबुल, यजमन, रॉबर्ट, कातेरा जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। उन्हें 9 बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिल चुका है।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





