Wimbledon 2023: चेक स्टार मार्केटा वोंद्रोसोवा ने रचा इतिहास, बनीं ग्रैंडस्लैम चैंपियन

Wimbledon 2023: चेक स्टार मार्केटा वोंद्रोसोवा ने रचा इतिहास, बनीं ग्रैंडस्लैम चैंपियन

[ad_1]

नई दिल्ली. चेक गणराज्य की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी मार्केटा वोंद्रोसोवा (Marketa Vondrousova) ने इतिहास रच दिया है. वह शनिवार को ट्यूनीशिया की ओन्स जाबेउर को 6-4 और 6-4 से शिकस्त देते हुए विंबलडन में महिला एकल का खिताब अपने नाम कर लिया है. 24 वर्षीय वोंद्रोसोवा के टेनिस करियर का यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है.

इससे पहले मार्केटा वोंद्रोसोवा ने साल 2019 में भी फ्रेंच ओपन के फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन वह खिताब अपने नाम करने में कामयाब नहीं हो पाई थी. लेकिन चेक स्टार इस बार एक अलग ही इरादे से कोर्ट में नजर आ रही थीं. मैच के दौरान उन्होंने ओन्स जाबेउर (Ons Jabeur) को सीधे सेटों में शिकस्त देते हुए पहली बार खिताब को अपने नाम किया.



[ad_2]