VIDEO: सेरेना विलियम्स ने नम आंखों से टेनिस को कहा अलविदा, करियर में जीते 23 ग्रैंड स्लैम खिताब

VIDEO: सेरेना विलियम्स ने नम आंखों से टेनिस को कहा अलविदा, करियर में जीते 23 ग्रैंड स्लैम खिताब

[ad_1]

न्यूयॉर्क. पिछले दो दशक से अधिक समय से टेनिस कोर्ट पर कई कीर्तिमान स्थापित करने वाली सेरेना विलियम्स का यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में सफर तीसरे दौर में थम गया. वहीं एक दिग्गज एंडी मर्रे भी हारकर बाहर हो गए. सेरेना पहले ही संकेत दे चुकी थी कि यह यूएस ओपन में उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा. इस तरह से 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने फ्लशिंग मीडोज को अलविदा कहा. यह दिग्गज खिलाड़ी तीन घंटे से भी अधिक समय तक चले मैच में अजला टॉमलजानोविच से 7-5, 6-7 (4), 6-1 से हार गई. सेरेना ने 5 मैच प्वाइंट बचाए लेकिन आखिर में जब उनका शॉट नेट पर लगा तो उनकी आंखें भी छलक उठी.

उन्होंने मैच के बाद कहा,‘‘ यह मेरे लिए अब तक का सबसे अविश्वसनीय सफल रहा है. मैं उस हर व्यक्ति की आभारी हूं जिसने सेरेना आगे बढ़ो, कह कर मेरा हौसला बढ़ाया.’’ सेरेना यूएस ओपन में पहली बार 1999 में खेली थी. तब वह केवल 17 साल की थी लेकिन अब वह शादीशुदा है और उनकी पांच साल की बिटिया भी है. सेरेना इस महीने 41 साल की हो जाएगी.

[ad_2]