The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
UPSC सिविल सर्विस प्रीलिम्स का नेमवाइज रिजल्ट जारी: IAS-IPS के 1056 पदों पर चयन के लिए 14,627 कैंडिडेट्स मेन्स देंगे
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक 2024 का नामवार परिणाम जारी किया
11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेज एग्जाम के प्रीलिम्स 2024 का नेम वाइज रिजल्ट जारी कर दिया है। ये कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
अब ये कैंडिडेट्स UPSC सिविल सर्विसेज एग्जाम का सेकेंड स्टेज यानी मेन्स एग्जाम देंगे। ये परीक्षा 20 सितंबर से होगी। देशभर में 16 जून को प्रीलिम्स एग्जाम हुआ था। इससे पहले 1 जुलाई को UPSC रोल नंबर वाइज रिजल्ट जारी कर चुका है।
इस साल सिविल सर्विसेज एग्जाम के जरिए 1056 पदों पर भर्ती होगी। इस साल कुल 14,627 कैंडिडेट्स मेन्स के लिए क्वालिफाई हुए हैं।

UPSC मेन्स देने के लिए प्रीलिम्स क्वालिफाई करना जरूरी
UPSC CSE एग्जाम तीन चरणों में होता है – प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू। प्रीलिम्स एग्जाम क्वालिफाइंग नेचर का है यानी इसके मार्क्स फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ते, लेकिन मेन्स देने के लिए प्रीलिम्स क्वालिफाई करना जरूरी है।
हर साल 10 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स एग्जाम देते हैं
हर साल लगभग 10 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करते हैं। 2023 में प्रीलिम्स के लिए लगभग 14 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से 14,600 कैंडिडेट्स एग्जाम का सेकेंड स्टेज – मेन्स देने के लिए सिलेक्ट हुए थे।

IAS, IPS और एलाइड के 1056 पदों पर होनी है भर्ती
इस एग्जाम के जरिए देश के सबसे प्रतिष्ठित ऑफिसर ग्रेड के लिए उम्मीदवारों का चयन होता है। इनमें IAS (इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस), IPS (इंडियन पुलिस सर्विस), IFS (इंडियन फॉरेन सर्विस) जैसे पद शामिल हैं।
इस साल UPSC सिविल सर्विसेज एग्जाम के जरिए 1056 पदों पर भर्ती होनी है। UPSC CSE 2024 का एग्जाम 26 मई को होना था, लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से एग्जाम की डेट बढ़ाकर 16 जून कर दी गई थी।
ये खबर भी पढ़ें..
टॉपर्स मंत्रा- UPSC टॉपर फाबी रशीद के टिप्स:तैयारी के दौरान डिप्रेशन हुआ, पढ़ाई से ब्रेक लेना पड़ा; पहले ही अटेम्प्ट में ऐसे पाई AIR 71

मेरा नाम फाबी रशीद है। UPSC CSE 2023 में मैंने ऑल इंडिया रैंक 71 हासिल की है। मैं केरल की रहने वाली हूं। पहले ग्रेजुएशन और फिर 2022 में पोस्ट ग्रेजुएशन बायोलॉजिकल साइंसेज में IISER तिरुवनंतपुरम से किया। फिर 1 साल तैयारी के बाद 2023 में सिविल सर्विस एग्जाम दिया। पूरी खबर पढ़ें
टॉपर्स मंत्रा- UPSC टॉपर तरुण मौर्य की टिप्स:AI से करें निबंध और एथिक्स की तैयारी; कोचिंग से गाइडेंस लेकर समय बचाएं

मेरा नाम तरुण प्रताप मौर्य है। मैं झांसी, उत्तर प्रदेश से हूं। मैंने 2023 में UPSC में 841वीं रैंक हासिल की है। अभी ट्रेनिंग के लिए लेटर आना बाकी है।
UPSC मेन्स में अलग-अलग पेपर के लिए डिफरेंट स्ट्रैटेजी होती है। मैं मानता हूं कि आप अगर UPSC की तैयारी रहे हैं, तब आपको हमेशा प्लान B तैयार रखना चाहिए। इस एग्जाम के लिए मोटिवेशन से ज्यादा इंस्पिरेशन जरूरी है। पूरी खबर पढ़ें
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





