UGC NET एग्जाम की फाइनल आंसर-की जारी: चेक कर सकते हैं अपना स्‍कोर, अगले सप्‍ताह आ सकता है रिजल्‍ट

UGC NET एग्जाम की फाइनल आंसर-की जारी:  चेक कर सकते हैं अपना स्‍कोर, अगले सप्‍ताह आ सकता है रिजल्‍ट

[ad_1]

  • हिंदी समाचार
  • आजीविका
  • एडुकेयर न्यूज, यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, जानें कब जारी होगा रिजल्ट

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2024 एग्जाम की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-सी PDF फॉर्मेट में जारी की गई है, जिसमें सब्जेक्ट और शिफ्ट वाइज क्वेश्चन ID और सही जवाब की ID दी गई है।

जिन कैंडिडेट्स ने अगस्त में आयोजित हुई UGC NET 2024 एग्जाम दिए थे, वे अब फाइनल आंसर-की के बेसिस पर अपना रिजल्ट स्कोर कैलकुलेट कर सकते हैं। हालांकि, NTA जल्द ही UGC NET का रिजल्ट जारी करेगा।

पेपर लीक के चलते अगस्त-सितंबर में दोबारा हुए थे एग्जाम NEET UG पेपर लीक विवाद के बीच UGC NET पेपर लीक की बात भी सामने आई थी। इसके बाद एग्जाम रद्द करके अगस्त-सितंबर में फिर से आयोजित किए गए थे। UGC NET एग्जाम 21, 22, 23, 27, 28, 29, 30 अगस्त और 2, 3, 4, 5 सितंबर 2024 को कम्प्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित किया गया था।

हालांकि, जांच के बाद पता चला था कि UGC NET का पेपर लीक नहीं हुआ था। आगामी एग्जाम्स में ठगी करने के इरादे से सोशल मीडिया पर पेपर की तारीख से छेड़छाड़ कर वायरल किया गया था। इस साल 11 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने UGC NET जून एग्जाम के लिए अप्लाई किया था।

UGC NET 2024 फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें…

ये खबरें भी पढ़ें…

UGC-NET के रिजल्ट में देरी से कैंडिडेट्स परेशान, 9 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा; दूसरा अटेम्प्ट खोने का डर

UGC-NET के रिजल्ट में हो रही देरी का असर देशभर में दिखने लगा है। कैंडिडेट्स रिजल्ट के इंतजार में परेशान हैं। पेपर लीक के आरोपों के बाद जून की परीक्षा रद्द कर दी गई थी जिसके बाद कैंडिडेट्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…​​​​​​​

खबरें और भी हैं…

[ad_2]