Tennis: टेनिस के नंबर 1 खिलाड़ी पर लगा बैन, 3 महीने तक नहीं देगा टेनिस कोर्ट में दिखाई

Tennis: टेनिस के नंबर 1 खिलाड़ी पर लगा बैन, 3 महीने तक नहीं देगा टेनिस कोर्ट में दिखाई

[ad_1]

आखरी अपडेट:15 फरवरी, 2025, 18:01 IST

शीर्ष रैंकिंग वाले टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने डोप टेस्ट के दो पॉजीटिव मामलों को लेकर विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी से समझौते के तहत तीन महीने का प्रतिबंध स्वीकार कर लिया है.

यानिक सिनर पर लगा प्रतिबंध.

नई दिल्ली. शीर्ष रैंकिंग वाले टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने डोप टेस्ट के दो पॉजीटिव मामलों को लेकर विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी से समझौते के तहत तीन महीने का प्रतिबंध स्वीकार कर लिया है. वाडा ने पिछले साल सिनर पर प्रतिबंध नहीं लगाने के इंटरनेशनल टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी के फैसले को चुनौती दी थी . वाडा पिछले साल सिनर पर कम से कम एक साल का प्रतिबंध लगाना चाहती थी .

सिनेर के शरीर में पिछले साल मार्च में प्रतिबंधित एनाबॉलिक स्टेरायड क्लोस्टेबोल के अंश पाये गए थे . सिनर ने कहा था कि एक ट्रेनर से मालिश के दौरान यह अंश उनके शरीर में आ गए क्योंकि उसने अपनी ऊंगली कटने के बाद इस पदार्थ का इस्तेमाल किया था . जनवरी में आस्ट्रेलियाई ओपन जीतने वाला इटली का यह खिलाड़ी अगला ग्रैंडस्लैम खेल सकेगा . फ्रेंच ओपन 25 मई से शुरू होगा.

सिनर ने एक बयान में कहा ,‘‘ यह मामला एक साल से लटक रहा था और प्रक्रिया इतनी लंबी है कि फैसला साल के आखिर में ही आता . मैने हमेशा स्वीकार किया है कि मेरी टीम के लिये मैं जिम्मेदार हूं और मुझे लगता है कि खेल की सुरक्षा के लिये वाडा के कड़े नियम जरूरी है . यही वजह है कि मैने मामला निपटाने के लिये तीन महीने के प्रतिबंध की वाडा की पेशकश स्वीकार कर ली .’’ वाडा ने लुसाने स्थित खेल पंचाट में आईटीआईए के फैसले के खिलाफ अपील की थी जो अब वापिस ले ली है.

होमस्पोर्ट्स

टेनिस के नंबर 1 खिलाड़ी पर लगा बैन, 3 महीने तक नहीं देगा टेनिस कोर्ट में दिखाई

[ad_2]