T20 World Cup में अमेरिका के लिए पहली हाफ सेंचुरी, जानिए इस बैट्समैन को

T20 World Cup में अमेरिका के लिए पहली हाफ सेंचुरी, जानिए इस बैट्समैन को

[ad_1]

नई दिल्ली. मेजबान अमेरिका की टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप की शुरुआत दमदार तरीके से की है. कनाडा के खिलाफ टू्र्नामेंट का पहला मैच खेलने उतरी टीम ने धुंआधार बल्लेबाजी के दम पर 7 विकेट की बड़ी जीत दर्ज की. कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का लक्ष्य रखा था जिसे अमेरिका ने आरोन जोन्स की तूफानी पारी के दम पर आसानी से हासिल कर लिया. टी20 विश्व कप में अपनी टीम की तरफ से जोन्स पहली हाफ सेंचुरी जमाने वाले बैटर बन गए हैं.

कनाडा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते जब अमेरिका के खिलाफ 194 रन बनाए तो सबको लगा यह एक अच्छा स्कोर है लेकिन मेजबान टीम ने इसे छोटा साबित कर दिया. अमेरिका को टी20 विश्व कप में मिली पहली जीत के हीरो रहे आरोन जोन्स जिन्होंने कनाडा के गेंदबाजों को जमकर धोया. तूफानी बल्लेबाजी से इस बैटर ने अकेले दम पर मैच का रुख बदल दिया. अमेरिका के सामने अगर कुछ और रन होते तो वह इस मुकाबले में सेंचुरी भी ठोक देते.



[ad_2]