The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
SL vs BAN: रोमांचक मैच में बांग्लादेश ने दी श्रीलंका को दो विकेट से मात, नुवान तुषारा की मेहनत पर फिरा पानी
[ad_1]
09:37 पूर्वाह्न, 08-जून-2024
SL vs BAN: बांग्लादेश की दो विकेट से जीत
अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में जारी टी20 विश्व कप 2024 का 15वां मैच बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ दो विकेट से जीतकर मौजूदा टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर कर दिया। ग्रुप डी के रोमांचक मुकाबले में जीत के साथ बांग्लादेश ने सुपर-8 के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। फिलहाल अंक तालिका में नाजमुल हसन शांतो की टीम तीसरे स्थान पर है। वहीं, श्रीलंका लगातार दूसरे मैच में हार के साथ आखिरी पायदान पर पहुंच गई है। इससे पहले उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
डलास के ग्रैंड प्रियरी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने पथुम निसंका की 47 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 124 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने 19 ओवर में आठ विकेट पर 125 रन बनाए और दो विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश की यह इस टूर्नामेंट में पहली जीत है।
125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। उन्हें धनंजय डीसिल्वा ने एक रन के स्कोर पर ही पहला झटका दे दिया था। सौम्य सरकार बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए जबकि तंजीद हसन को तुषारा ने बोल्ड किया। वह सिर्फ तीन रन बना सके। इसके बाद नाजमुल हसन शांतो बल्लेबाजी के लिए आए जिन्हें तुषारा ने ही अपना शिकार बनाया। 28 रन के स्कोर पर बांग्लादेश के चार विकेट गिर चुके थे। टीम को अब एक साझेदारी की जरूरत थी। ऐसे में मोर्चा लिट्टन दास और तौहीद हृदय ने संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई। 12वें ओवर में हसरंगा ने तौहीद को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 20 गेंदों में 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर पवेलियन लौटे जबकि लिट्टन दास दो चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए। इस मैच में शाकिब अल हसन ने आठ, रिशाद हुसैन ने एक और तस्कीन अहमद ने शून्य रन बनाए। वहीं, महमूदुल्लाह 16 और तंजीम एक रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए नुवान तुषारा ने चार और वानिंदु हसरंगा ने दो विकेट चटकाए। वहीं, डीसिल्वा और पथिराना को एक-एक सफलता मिली।
09:02 पूर्वाह्न, 08-जून-2024
SL vs BAN Live Score: बांग्लादेश को लगा चौथा झटका
बांग्लादेश को चौथा झटका वानिंदु हसरंगा ने तौहीद हृदय के रूप में दिया। वह 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर लिट्टन दास और शाकिब अल हसन डट हुए हैं। 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 99/4 है।
08:31 पूर्वाह्न, 08-जून-2024
SL vs BAN Live Score: 28 पर बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा
28 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का तीसरा विकेट भी गिर गया। कप्तान नाजमुल हसन शांतो को नुवान तुषारा ने असलंका के हाथों कैच आउट कराया। वह सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। इससे पहले तुषारा ने तंजीद हसन को बोल्ड किया था। वह सिर्फ तीन रन बना सके।
08:01 पूर्वाह्न, 08-जून-2024
SL vs BAN Live Score: बांग्लादेश का पहला विकेट गिरा
125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को पहला झटका सौम्य सरकार के रूप में लगा। उन्हें धनंजय डीसिल्वा ने अपना शिकार बनाया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए लिट्टन दास उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए तंजीद हसन क्रीज पर मौजूद हैं।
07:43 पूर्वाह्न, 08-जून-2024
SL vs BAN Live Score: श्रीलंका ने बांग्लादेश के सामने रखा 125 रन का लक्ष्य
श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 124 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत दमदार हुई थी। हालांकि, टीम के सलामी बल्लेबाज इसे ज्यादा देर तक जारी नहीं रख सके। तस्किन अहमद ने 21 रन के स्कोर पर श्रीलंका को पहला झटका कुसल मेंडिस के रूप में दिया जो सिर्फ 10 रन बना सके। इसके बाद विकेटों की झड़ी सी लग गई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे कामिंदु मेंडिस सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए। एक छोर पर पथुम निसंका कमान संभाल हुए थे तो दूसरी तरफ विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी था। इस मैच में ओपनिंग के लिए आए निसंका 28 गेंदों में 47 रन बनाने में कामयाब हुए। हालांकि, अर्धशतक पूरा करने से पहले मुस्तफिजुर रहमान ने उन्हें नाजमुल हसन शांतो के हाथों कैच आउट करा दिया। इस शानदार पारी के दौरान उनके बल्ले से सात चौके और एक छक्का निकला। श्रीलंका के लिए धनंजय डीसिल्वा ने 21, चरिथ असलंका ने 19, वानिंदु हसरंगा ने शून्य, एंजलो मैथ्यूज ने 16, दसुन शनाका ने तीन और महीश तीक्षणा ने शून्य रन बनाए। वहीं, मथीशा पथिराना और नुवान तुषारा बिना खाता खोले नाबाद रहे। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान और रिशाद हुसैन ने तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि तस्किन अहमद को दो और तंजीम हसन साकिब को एक विकेट मिला।
06:47 पूर्वाह्न, 08-जून-2024
SL vs BAN Live Score: श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा
श्रीलंका को तीसरा झटका पथुम निसंका के रूप में लगा। उन्हें मुस्तफिजुर रहमान ने नाजमुल हसन शांतो के हाथों कैच कराया। वह 28 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाने में कामयाब हुए। फिलहाल क्रीज पर धनंजय डी सिल्वा और चरिथ असलंका मौजूद हैं। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 74/3 है।
06:29 पूर्वाह्न, 08-जून-2024
SL vs BAN Live Score: श्रीलंका को लगा दूसरा झटका
श्रीलंका को दूसरा झटका मुस्तफिजुर रहमान ने दिया। उन्होंने कमिंदु मेंडिस को 48 रन के स्कोर पर दिया। वह सिर्फ चार रन बना सके। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए धनंजय डी सिल्वा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए पथुम निसंका क्रीज पर मौजूद हैं।
06:15 पूर्वाह्न, 08-जून-2024
SL vs BAN Live Score: श्रीलंका को लगा पहल झटका
श्रीलंका को पहला झटका कुसल मेंडिस के रूप में लगा। उन्हें तस्किन अहमद ने बोल्ड किया। वह 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कमिंदु मेंडिस उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए पथुम निसंका क्रीज पर मौजूद हैं।
06:08 पूर्वाह्न, 08-जून-2024
SL vs BAN Live Score: श्रीलंका की पारी शुरू
श्रीलंका की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए पथुम निसंका और कुशल मेंडिस उतरे हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। एक ओवर के बाद टीम का स्कोर 5/0 है।
05:39 पूर्वाह्न, 08-जून-2024
SL vs BAN Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
श्रीलंका : पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलांका, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, महीश तीक्षणा, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना।
बांग्लादेश : तंजीद हसन, सौम्य सरकार, लिट्टन दास (विकेटकीपर), नाजमुल हसन शांतो (कप्तान), तौहीद हृदय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया






