The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
SBI PO की एग्जाम डेट जारी: अब 24 मार्च तक होगी परीक्षा, नए एडमिट कार्ड जारी होंगे; 600 पदों पर भर्ती
[ad_1]
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारतीय स्टेट बैंक ने SBI PO प्रीलिम्स 2025 की एग्जाम डेट्स घोषित कर दी हैं। SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा अब 8 से 24 मार्च 2025 के बीच होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
पहले 8 मार्च से होगी परीक्षा
SBI ने 27 दिसंबर 2024 को जारी किए नोटिफिकेशन में एग्जाम की तारीख 8 से 15 मार्च के बीच थी। नए नोटिफिकेशन के मुताबिक अब ये तारीख एक्सटेंड हो गई है। इसके एडमिट कार्ड तीसरे या चौथे सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं। SBI PO मेन्स परीक्षा अप्रैल या मई 2025 में आयोजित की जा सकती है। नए नोटिफिकेशन के मुताबिक
- 8 मार्च 2025
- 16 मार्च 2025
- 24 मार्च 2025
नोटिफिकेशन के मुताबिक, SBI PO कॉल लेटर जल्द ही जारी किए जाएंगे। इस परीक्षा के जरिए कुल 600 पद प्रोबेशनरी ऑफिसर के भरे जाएंगे। इसमें 14 बैकलॉग ओपनिंग और 586 रेगुलर पोस्ट शामिल हैं।
एग्जाम पैटर्न :
प्रीलिम्स एग्जाम :
- एग्जाम 100 अंकों का होगा।
- इसमें इंग्लिश लैंग्वेज से 40 प्रश्न, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 30 प्रश्न और रीजनिंग एबिलिटी से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- पेपर हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा।
मेन्स एग्जाम :
- इसमें रीजनिंग एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- डेटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन से 30 प्रश्न और जनरल अवेयरनेस/इकोनॉमी/ बैंकिंग नॉलेज से 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं इंग्लिश लैंग्वेज से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- एग्जाम में टोटल मार्क्स 200 होंगे। पेपर सॉल्व करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया:
- प्रीलिम्स एग्जाम
- मेन्स एग्जाम
- इंटरव्यू
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
सैलरी
48,480 – 85,920 रुपए प्रतिमाह
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री।
- जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर/सेमेस्टर में हैं, वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एज लिमिट
- 21 – 30 साल
- ऊपरी आयु सीमा में रिजर्व कैटेगरी को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
- आयु की गिनती 1 अप्रैल 2024 के अनुसार की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें..
UPSC CSE रजिस्ट्रेशन डेट एक्सटेंड:अब 21 फरवरी तक कर सकेंगे अप्लाई; करेक्शन के लिए भी ज्यादा दिन मिलेंगे

UPSC ने एक बार फिर सिविल सेवा परीक्षा (CSE) की लास्ट डेट को एक्सटेंड किया है। अब कैंडिडेट्स 21 फरवरी 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। इसका नोटिफिकेशन 22 जनवरी को जारी किया गया था। पूरी खबर पढ़ें..
सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें
RPSC RAS 2024 के लिए पदों की संख्या बढ़ी; अब 1,096 पदों पर भर्ती, 17, 18 जून को मेन्स एग्जाम

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) 2024 भर्ती की संख्या बढ़ाकर 1,096 कर दी है। इसमें 428 राज्य सेवाएं और 668 अधीनस्थ सेवाएं शामिल हैं। इससे पहले इस भर्ती के लिए 733 पद भरे जाने थे। इस भर्ती के लिए 17, 18 जून को मेन्स एग्जाम का आयोजन होगा। पूरी खबर यहां पढ़ें
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया