Sanwaliya Seth Treasure: थम नहीं रही सांवलिया सेठ मंदिर के खजाने की गिनती, भारी मात्रा में सोना-चांदी मिलने की उम्मीद

Sanwaliya Seth Treasure: थम नहीं रही सांवलिया सेठ मंदिर के खजाने की गिनती, भारी मात्रा में सोना-चांदी मिलने की उम्मीद

[ad_1]

आखरी अपडेट:10 जनवरी 2025, 00:29 IST

Sanwaliya Seth Mandir: श्री सांवलिया सेठ मंदिर न केवल मेवाड़ बल्कि पूरे देश में श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. मंदिर के भंडार से निकली बड़ी राशि इस बात का प्रमाण है कि श्रद्धालु यहां दान में उदारता दिखाते हैं. हर वर्ष यहां करोड़ों…और पढ़ें

एक्स

साँवलिया सेठ

उदयपुर. मेवाड़ के आराध्य देव श्री सांवलिया सेठ मंदिर में बुधवार को चौथे राउंड की गिनती पूरी हुई. इस दौरान 4 करोड़ 85 लाख 15 हजार रुपये की गिनती की गई. 29 दिसंबर को भंडार खुलने के बाद से अब तक कुल 17 करोड़ 29 लाख 94 हजार रुपये की राशि गिनी जा चुकी है. गुरुवार को पांचवें राउंड की गिनती के साथ-साथ सोने-चांदी को भी तौला जाएगा.

10 करोड़ से ज्यादा की पूरी हुई गिनती
बुधवार को सुबह 11 बजे राजभोग आरती के बाद दानपात्र से निकली राशि की गिनती शुरू हुई, जो शाम तक चली. इस दौरान 4 करोड़ 85 लाख 15 हजार रुपये की गिनती की गई. इससे पहले, 29 दिसंबर को भंडार खुलने पर पहले राउंड में 3 करोड़ रुपये गिने गए थे. सोमवार को दूसरे राउंड में 4 करोड़ 76 लाख 69 हजार और मंगलवार को तीसरे राउंड में 4 करोड़ 68 लाख 10 हजार रुपये की गिनती हुई थी.

पूरे देश में है मंदिर की प्रसिद्धि
श्री सांवलिया सेठ मंदिर मेवाड़ के साथ-साथ पूरे देश में श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. भंडार से निकली बड़ी राशि इस बात का प्रमाण है कि श्रद्धालु यहां दान में उदारता दिखाते हैं. हर वर्ष यहां करोड़ों रुपये और बड़ी मात्रा में सोने-चांदी की भेंट चढ़ाई जाती है. पांचवें राउंड की गिनती के साथ सोने-चांदी का वजन भी किया जाएगा. पिछले राउंड्स की तरह इस बार भी बड़ी मात्रा में धन और धातु मिलने की संभावना है.

दान के पैसे से सामाजिक कल्याण का होगा काम
मंदिर समिति के अनुसार, सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी तरीके से की जा रही हैं. गिनती में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. श्रद्धालुओं के योगदान से प्राप्त इस राशि का उपयोग मंदिर के विकास कार्यों और सामाजिक कल्याण के प्रोजेक्ट्स में किया जाएगा. श्री सांवलिया सेठ का यह भंडार श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का अद्भुत प्रमाण है.

[ad_2]