Realme के तगड़े फोन की आज एंट्री, कमाल का है डिज़ाइन, 10 मिनट चार्ज करके पूरा दिन कर सकेंगे इस्तेमाल

Realme के तगड़े फोन की आज एंट्री, कमाल का है डिज़ाइन, 10 मिनट चार्ज करके पूरा दिन कर सकेंगे इस्तेमाल

[ad_1]

रियलमी GT 6T आज लॉन्चिंग के लिए तैयार है. लॉन्च की शुरुआत दोपहर 12 बजे शुरू होगी और लाइव हुए बैनर से पता चला है कि ये फोन पहला ऐसा फोन होगा जो कि स्नैपड्रैगन 7+ Gen 3 प्रोसेसर के साथ आएगा. इसके अलावा ये भी कंफर्म हो गया है कि फोन में 5000mAh की बैटरी, 150W की चार्जिंग दी जाएगी. ऐसा माना जा रहा है क Realme GT 6T, Realme GT Neo 6 SE का रीब्रांडेड वर्जन है, जिसे पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था. GT Neo 6 SE के फीचर्स से हमें आने वाले नए रियलमी जीटी 6टी के फीचर्स का हिंट मिल सकता है.

Realme GT 6T में 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद की जा रही है, जिसे गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन और 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- घर पर लगवाना है CCTV कैमरा तो पहले जरूर चेक कर लें ये 4 चीज़ें, नहीं तो बर्बाद हो जाएगा पैसा

जैसा कि हमने बताया फोन स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट से लैस हो सकता है, जिसे ग्राफिक्स-गहन कामों को संभालने के लिए एड्रेनो 732 जीपीयू के साथ जोड़ा जा सकता है. आने वाला डिवाइस 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आ सकता है.

रियलमी GT 6T Realme UI 5.0 पर काम कर सकता है, जो लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड है. कैमरे के तौर पर रियलमी के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर शामिल है.

ये भी पढ़ें- कूलर चलाते समय कर दीजिए ये छोटा सा काम तो AC जैसा ठंडा होगा कमरा, एक गलती कर देगी बहुत परेशान

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी के इस फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का Sony IMX615 सेंसर हो सकता है. फिलहाल Realme ने आधिकारिक तौर पर GT 6T की कीमत को कंफर्म नहीं किया है, लेकिन अफवाहों से पता चला है कि फोन भारत में 31,999 रुपये से शुरू हो सकता है.

टैग: मोबाइल फ़ोन

[ad_2]