Poncho Fashion: जमशेदपुर की तिब्बती मार्केट में पोंचू का जलवा, महिलाओं को दे रहा स्टाइलिश लुक, कीमत महज…

Poncho Fashion: जमशेदपुर की तिब्बती मार्केट में पोंचू का जलवा, महिलाओं को दे रहा स्टाइलिश लुक, कीमत महज…

[ad_1]

जमशेदपुर. जमशेदपुर में ठंड का असर बढ़ने के साथ ही लोग गर्म कपड़ों की ओर रुख करने लगे हैं. ऐसे में शहर स्थित गोलमुरी के सर्कस मैदान में हर साल की तरह इस बार भी तिब्बती मार्केट लगी है, जो लोगों के लिए नए-नए डिज़ाइनर ड्रेस की वजह से आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इस मार्केट में खासतौर पर इस बार महिलाओं के लिए पोंचू का कलेक्शन लाया गया है, जो सर्दियों में आकर्षक दिखने के साथ-साथ गर्माहट भी प्रदान करता है.

पोंचू एक विशेष प्रकार का गरम कपड़ा है, जिसे नॉर्मल शर्ट की तरह आसानी से पहना जा सकता है. इसके डिजाइन और स्टाइल इसे देखने में आकर्षक बनाते हैं. पोंचू पहनने से गले और छाती को ठंडी हवा से सुरक्षा मिलती है. जिससे यह कपड़ा सर्दियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन गया है. मार्केट में पोंचू के विभिन्न प्रकार उपलब्ध हैं, जिनमें हाई नेक पोंचू, श्रग्स पोंचू, शॉल पोंचू, और ओपन टी-शर्ट पोंचू शामिल हैं.

कीमत महज 700 से शुरू
स्टॉल संचालिका मानिका के स्थानीय18 को बताया कि पोंचू की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत मात्र 700 रुपए है. किफायती दर और स्टाइलिश लुक इसे महिलाओं के बीच लोकप्रिय बना रहा है. बाजार में विभिन्न रंगों और डिज़ाइनों के विकल्प मौजूद हैं, जो अलग-अलग उम्र की महिलाओं की पसंद के अनुसार फिट बैठते हैं. इसके अलावा, यहां अन्य प्रकार के गर्म कपड़े जैसे स्वेटर, जैकेट, और कोट्स भी देखने को मिलते हैं, जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए उपयुक्त हैं.

तिब्बती मार्केट अपनी विश्वसनीयता और टिकाऊ उत्पादों के कारण जमशेदपुर के लोगों के बीच एक खास जगह बनाए हुए है. ठंड के मौसम में पोंचू की मांग में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और इसे गर्म कपड़ों की दुनिया में एक स्टाइलिश विकल्प माना जा रहा है.

टैग:जमशेदपुर समाचार, झारखंड समाचार, जीवन18, स्थानीय18

[ad_2]