Paris Olympic 2024 : दुनिया के 70 देशों ने ओलंपिक में कभी नहीं जीता है मेडल, भारत के 4 पड़ोसी भी शामिल

Paris Olympic 2024 : दुनिया के 70 देशों ने ओलंपिक में कभी नहीं जीता है मेडल, भारत के 4 पड़ोसी भी शामिल

[ad_1]

पेरिस ओलंपिक 2024 : पेरिस ओलंपिक 2024 के नौवें दिन तक चीन ने 21 गोल्ड सहित कुल 52 मेडल जीते. जबकि अमेरिका 19 गोल्ड सहित कुल 75 मेडल जीतकर दूसरे स्थान पर है. इस लिस्ट में भारत तीन कांस्य जीतकर 54वें स्थान पर है. लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया के कई ऐसे देश हैं जिन्होंने आज तक ओपलंपिक में एक भी मेडल नहीं जीता है. मतलब अभी तक इनका खाता तक नहीं खुल सका है.

1896 में आधुनिक ओलंपिक की शुरुआत के बाद से 150 से अधिक देशों और क्षेत्रों ने मेडल जीते हैं. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के शोध विंग के अनुसार, पेरिस समर ओलंपिक में अब जीते गए मेडल के साथ अमेरिका ने सबसे अधिक 2,975 मेडल जीते हैं. इसके बाद पूर्व सोवियत संघ (1,204), जर्मनी (1,058), ग्रेट ब्रिटेन (955), फ्रांस (898) हैं.

ओलंपिक में 70 देशों ने नहीं जीता है ओलंपिक में मेडल

दुनिया के करीब 70 देशों ने ओलंपिक के इतिहास में एक भी मेडल नहीं जीता है. हालांकि कई देश ऐसे भी हैं, जिन्होंने एक-दो दशक पहले ही ओलंपिक में अपनी टीम भेजनी शुरू की है. जैसे कि दक्षिण सूडान ने साल 2016 में पहली बार ओलंपिक में अपनी टीम भेजी थी. इसी तरह भूटान ओलंपिक में शामिल तो 1984 से हो रहा है. लेकिन यह 2008 तक सिर्फ आर्चरी के इवेंट में पार्टिसिपेट करता था. 2012 लंदन ओलंपिक में पहली बार इसने नॉन आर्चरी स्पोर्ट 10 मीटर एयर राइफल (महिला) इवेंट में हिस्सा लिया था.

भारत के इन पड़ोसी देशों का भी नहीं खुला है खाता

भूटान के अलावा भारत के पड़ोसी देश नेपाल, म्यांमार, बांग्लादेश का भी ओलंपिक में अभी तक खाता नहीं खुला है. ओलंपिक खेलों में नेपाल 18 बार पार्टिसिपेट कर चुका है. हालांकि नेपाल के तेजबीर बूरा ने 1922 के ब्रिटिश माउंट एवरेस्ट अभियान के सदस्य के रूप में अपनी भूमिका के लिए 1924 के शीतकालीन ओलंपिक में पर्वतारोहण में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था बांग्लादेश भी समर ओलंपिक में 1984 से शामिल हो रहा है. लेकिन अभी पहला मेडल जीतने का इंतजार है.

ये भी पढ़ें

Paris Olympic 2024 : नक्शे पर नहीं खोज पाएंगे यह देश, जिसने जीता 100 मीटर रेस का गोल्ड, आबादी तहसील से भी कम

Explainer: नोआ को कैसे मिला गोल्ड मेडल? जब थॉम्पसन का पैर पहले हुआ लाइन के पार, समझिए नियम

टैग: ओलंपिक पदक, पेरिस ओलंपिक 2024, खेल समाचार

[ad_2]