The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
NEET पेपर लीक- 7 आरोपियों की रिमांड खत्म: पटना की CBI कोर्ट में पेशी; एजेंसी ने झारखंड से 7वीं गिरफ्तारी की
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- NEET पेपर लीक मामला अपडेट; गुजरात के छात्र CJI डीवाई चंद्रचूड़ | सीबीआई
नई दिल्ली/पटना/हजारीबाग14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने 3 जुलाई को जंतर मंतर में NTA के खिलाफ प्रदर्शन किया।
NEET पेपर लीक मामले में बिहार और झारखंड से गिरफ्तार हुए 7 आरोपियों की रिमांड 4 जुलाई को खत्म हो रही है। गुरुवार सुबह सभी आरोपियों का मेडिकल टेस्ट कराया गया। इसके बाद इन्हें पटना में CBI कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया है।
आरोपियों में चिंटू, मुकेश, मनीष प्रकाश, आशुतोष, ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज और जमालुद्दीन शामिल हैं।
CBI ने झारखंड से 7वीं गिरफ्तारी की
NEET पेपर लीक मामले में CBI ने 3 जुलाई को सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी अमन सिंह को झारखंड के धनबाद से पकड़ा गया। CBI पेपर लीक मामले में अब तक बिहार से 2 और झारखंड से 4 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। देश के 6 राज्यों से इस मामले में कुल 38 गिरफ्तारियां हुई हैं। पूरी खबर पढ़ें…
CBI की टीम ने 2 जुलाई को ओएसिस स्कूल के दो शिक्षकों को पेपर लीक केस में पूछताछ के लिए बुलाया था। साथ ही, झारखंड के चतरा जिले से 2 और आरोपियों को हिरासत में लिया। इनमें कोचिंग सेंटर के संचालक शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

NTA के खिलाफ 4 जुलाई को ‘एजुकेशन बंद’ का ऐलान
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने 4 जुलाई को NTA के खिलाफ पूरे देश में ‘एजुकेशन बंद’ का ऐलान किया है। इस बंद में AISA भी शामिल है। SFI ने NEET और NET एग्जाम में गड़बड़ियों की वजह से छात्रों को होने वाले नुकसान के लिए मुआवजे और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।
वहीं, राजस्थान के जोधपुर में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने NEET में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ बनाड़ रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया था। हालांकि, पुलिस ने सुबह ही कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

जोधपुर के बनाड़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन से पहले ही कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
पीएम ने कहा था- दोषियों को सजा होगी, ये मोदी की गारंटी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 जुलाई को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए NEET पर बात की। उन्होंने कहा कि पेपर लीक का मुद्दा बेहद संवेदनशील है। विपक्ष ने पेपर लीक पर राजनीति की। मैं निसंकोच रूप से कहना चाहता हूं कि मैंने जांच एजेंसियों को भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई के लिए खुली छूट देकर रखी है। सरकार कहीं भी टांग नहीं अड़ाएगी। कोई भी भ्रष्टाचारी बचकर नहीं निकलेगा, ये मोदी की गारंटी है। इससे पहले 2 जुलाई को भी प्रधानमंत्री ने NEET पेपर लीक मामले का संसद में जिक्र किया था।

गुजरात के पंचमहल कोर्ट ने 4 आरोपियों की कस्टडी CBI को सौंपी
गोधरा के पंचमहल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने 2 जुलाई को NEET पेपर लीक मामले में अहमदाबाद से गिरफ्तार हुए चारों आरोपियों की कस्टडी CBI को सौंप दी है। अब जय जलराम स्कूल के चेयरमैन दीक्षित पटेल, स्कूल के प्रिंसिपल पुरुषोत्तम शर्मा, एजुकेशन कंसल्टेंट विभोर आनंद, और आरिफ वोहरा को गोधरा सब जेल से अहमदाबाद की साबरमती जेल ले जाया जाएगा। अब केस की सुनवाई CBI कोर्ट में ही होगी।

ये खबरें भी पढ़ें…
NEET पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों से पूछताछ: CBI की टीम पहुंची थी बेउर जेल, आमने-सामने बैठाकर पूछे सवाल; 3 घंटे बाद निकली टीम

NEET पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों से CBI की पूछताछ।
NEET पेपर लीक मामले में 30 जून को CBI की टीम पटना के बेऊर जेल पहुंची। यहां 13 आरोपियों से पूछताछ की है। CBI की टीम करीब 3 घंटे जेल में रही और सभी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. एहसानुल हक, मनीष प्रकाश, आशुतोष, चिंटू और मुकेश को CBI ने गिरफ्तार किया है। वहीं, कुल 7 आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें
NEET में 15-15 लाख लेकर डमी कैंडिडेट बने MBBS स्टूडेंट:झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के 10 छात्र-छात्राएं पकड़े गए, 2 से मुंबई में चल रही पूछताछ

10 मेडिकल स्टूडेंट को दिल्ली पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया।
NEET UG में 15-15 लाख रुपए लेकर डमी कैंडिडेट्स बने 10 मेडिकल स्टूडेंट को दिल्ली पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया। इनमें से 8 की जमानत हो गई। वहीं दो स्टूडेंट से मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है। पूरी खबर पढ़ें
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





