NEET पर CJI की बेंच के सामने 5वीं सुनवाई: विवादित सवाल की जांच का आदेश दिया था, दोपहर 12 बजे तक रिपोर्ट सौंपेगा IIT दिल्ली

NEET पर CJI की बेंच के सामने 5वीं सुनवाई:  विवादित सवाल की जांच का आदेश दिया था, दोपहर 12 बजे तक रिपोर्ट सौंपेगा IIT दिल्ली

[ad_1]

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

NEET पेपर में गड़बड़ी के मामले में सुप्रीम कोर्ट में दायर 40 से ज्यादा याचिकाओं पर आज पांचवीं सुनवाई होगी। CJI डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच इसकी सुनवाई करेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने 22 जुलाई को एग्‍जाम में एक विवादित सवाल के 2 सही ऑप्शन वाले क्वेश्चन की पड़ताल का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि 2 सही ऑप्‍शन देने से 44 स्‍टूडेंट्स को बोनस मार्क्‍स मिले और 4.2 लाख कैंडिडेट्स को नुकसान हुआ है। इस पर IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की राय लें।

कोर्ट ने आदेश दिया कि IIT दिल्‍ली के डायरेक्‍टर दो जवाबों वाले सवाल की जांच के लिए एक 3 मेंबर्स की एक्‍सपर्ट कमेटी बनाएं। एक्‍सपर्ट टीम उनमें से एक सही ऑप्शन चुनकर 23 जुलाई को 12 बजे तक रजिस्ट्रार को अपनी राय भेजें।

इसके अलावा CJI ने याचिकाकर्ताओं से आधे पेज में NEET UG रीटेस्ट के पक्ष में तर्क का रिटन सबमिशन ई-मेल करने को कहा है।

सुप्रीम कोर्ट में NEET पर हुई सुनवाई में अब तक क्या-क्या हुआ..

अब तक 7 राज्यों में 53 गिरफ्तारियां हुईं
CBI ने पेपर लीक के मुख्य आरोपी – शशिकांत पासवान को 20 जुलाई को पटना से गिरफ्तार किया। ये NIT जमशेदपुर से BTech ग्रेजुएट है। इसके अलावा राजस्थान के भरतपुर मेडिकल कॉलेज से दो MBBS स्‍टूडेंट्स को भी गिरफ्तार किया गया है। सेकेंड ईयर स्‍टूडेंट कुमार मंगलम बिश्‍नोई और फर्स्‍ट ईयर स्‍टूडेंट दीपेंद्र शर्मा 5 मई को हजारीबाग में मौजूद थे। ये सॉल्‍वर का काम कर रहे थे।

इसी दिन NEET UG का एग्‍जाम था। ये पेपर चुराने वाले पंकज कुमार के लिए सॉल्‍वर का काम कर रहे थे। पंकज को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक देश के 7 राज्यों से 53 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं, CBI ने 6 अलग-अलग मामलों में कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया है।

NEET के जिन सेंटर्स पर गड़बड़ी हुई, वहां टॉपर नहीं:रिजल्ट जारी; CBI ने BTech ग्रेजुएट समेत 3 को गिरफ्तार किया, ये सॉल्‍वर गैंग से जुड़े

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने शनिवार, 20 जुलाई को NEET UG एग्‍जाम का सिटी और सेंटरवाइज रिजल्‍ट जारी कर दिया। पूरी खबर पढ़ें

NEET पेपर लीक में पहचान बदलकर मेडिकल कॉलेज पहुंची CBI:डॉक्टरी कर रहे 2 स्टूडेंट गिरफ्तार, भरतपुर में किराए के कमरे में रह रहे थे

NEET पेपर लीक मामले में CBI ने भरतपुर (राजस्थान) के जगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज के दो स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है। दोनों स्टूडेंट ने डमी कैंडिडेट बनकर हजारीबाग (झारखंड) में 5 मई को पेपर दिया था। पूरी खबर पढ़ें

नई सरकारी नौकरियों के अपडेट्स यहां पढ़ें
आज के दिन का करेंट अफेयर्स यहां पढ़ें
शिक्षा और करियर से जुड़ी और खबरें यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…

[ad_2]