Miami Open Tennis: नाओमी ओसाका और एंडी मरे की अगले राउंड में एंट्री, 11 वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हारे

Miami Open Tennis: नाओमी ओसाका और एंडी मरे की अगले राउंड में एंट्री, 11 वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हारे

[ad_1]

मियामी गार्डन्स. दुनिया की पूर्व नंबर-1 टेनिस प्लेयर जापान की नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) ने आसान जीत के साथ मियामी ओपन टूर्नामेंट (Miami Open-2022) के महिला एकल के तीसरे राउंड में जगह बनाई. 11 वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा. मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण पिछले कुछ समय में कई टूर्नामेंट से बाहर रहने के कारण विश्व रैंकिंग में 77वें नंबर पर खिसकने वाली और गैर-वरीयता प्राप्त ओसाका ने जर्मनी की 13वीं वरीयता प्राप्त एंजेलिक कर्बर को 6-2, 6-3 से पराजित किया.

नाओमी ओसाका ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए कर्बर को सीधे सेटों में माता दी. हालांकि यह असल में महिला वर्ग में वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों के लिए हार का दिन रहा. रोमानिया की इरिना-कैमेलिया बेगू ने शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्य सबलेंका को 6-4, 6-4 से हराया जबकि तीसरी वरीयता प्राप्त एनेट कोंटेविट अमेरिका की 21 वर्षीय अमेरिकी एन ली से 6-0, 3-6, 6-4 से हार गईं.

इसे भी देखें, 25 की उम्र में टेनिस को अलविदा-एश्ले बार्टी ने लड़खड़ाती आवाज में बताया क्यों लिया फैसला

महिला वर्ग में जिन अन्य वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता देखना पड़ा उनमें नंबर छह कारोलिना पिलिसकोवा, नंबर 11 एम्मा रादुकानु, नंबर 15 एलिना स्वितोलिना, नंबर 18 लैला फर्नांडीज, नंबर 19 तमारा जिदानसेक, नंबर 25 डारिया कसातकिना, नंबर 31 एलाइज कॉर्नेट और नंबर 32 सारा सोरिब्स टॉर्मो शामिल हैं.

पुरुष वर्ग में जीत दर्ज करने वालों में दो बार के मियामी ओपन विजेता ब्रिटेन के एंडी मरे (Andy Murray) भी शामिल हैं. उन्होंने फेडेरिको डेलबोनिस पर 7-6 (4), 6-1) से जीत दर्ज की. उनका अगला मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव (Daniil Medvedev) से होगा. पिछले साल मियामी में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले अमेरिका के सेबेस्टियन कोर्डा ने पहले दौर के मैच में स्पेन के एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना को 6-1, 6-1 से हराया.

टैग: डेनियल मेदवेदेव, खेल समाचार

[ad_2]