The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
itel A50 Review: 7 हजार से कम दाम, जानिए कैसा है ये फोन, यहां पढ़ें रिव्यू
[ad_1]
itel ने अपना नया स्मार्टफोन A50 हाल ही में पेश किया है. कंपनी इस फोन को बजट सेगमेंट में उतारा है. हम इस फोन को कुछ समय से यूज कर रहे हैं और आपको यहां पर इसका रिव्यू बता रहे हैं. इससे आप जान पाएंगे क्या इस फोन को खरीदना चाहिए या नहीं.
डिजाइन और डिस्प्ले
सबसे पहले इसके डिजाइन की बात कर लेते हैं. इस फोन को बजट सेगमेंट पेश किया गया है लेकिन डिजाइन इसका काफी अच्छा है. इसमें आइफोन से मिलता-जुलता कैमरा आइलैंड दिया गया है. फोन के रियर में दो कैमरे दिए गए हैं. हालांकि, इसका प्लास्टिक फ्रेम पतला होने की वजह से स्क्रीन थोड़ी बाहर निकली हुई लगती है. लेकिन देखने में ये आपको स्लिम लगेगा और वजन भी ठीक से बैलेंस है.
itel A50 में 6.56-इंच IPS LCD डिस्प्ले पैनल दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट स्टैंडर्ड है. कंपनी ने इसमें 480 नीट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी है. फोन में आपको वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच देखने को मिलेगा. डिस्प्ले विविड कलर्स और शार्प डिटेल्स के साथ आता है. हालांकि, तेज धूप की रौशनी में आपको इसे देखने में दिक्कत महसूस होगी.
कैमरा
इस फोन में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. कंपनी ने बैक में AI के साथ 8MP का प्राइमरी कैमरा दिया है जबकि सेल्फी के लिए कैमरा 5MP का है. हालांकि, अच्छी बात है कि आप स्क्रीन फ्लैश का यूज कर रात में भी सेल्फी या वीडियो कॉल कर सकते हैं.
फोटो क्वालिटी की बात करें को तस्वीर एवरेज आती है जो इस प्राइस रेंज के हिसाब से ठीक है. लेकिन, आप चाहे तो एडिट करके आराम से फोटो को सोशल मीडिया पर डाल सकते हैं. रात में कैमरे की क्वालिटी अच्छी नहीं होती है. रात में ली गई फोटो में आपको डिटेल्स की कमी और नॉइज देखने को मिलेगा.

परफॉर्मेंस
इस फोन की परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें कंपनी ने Unisoc T603 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है. यह चिपसेट Mali G57 MP1 GPU के साथ आता है. डेली ऐप्स को यह आसानी से हैंडल कर लेता है. हालांकि, बहुत ज्यादा ऐप्स खोलने पर आपको लैग देखने को मिलेगा. आप इस चिपसेट के साथ लो-एंड गेम्स भी आसानी से खेल सकते हैं.
ये भी पढ़ें: सस्ते दाम पर घर लाना है 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन तो अमेज़न दे रहा है ऑफर, मिल रही है बड़ी छूट
फोन में आपको Android 14 (Go Edition) देखने को मिलेगा. फोन के साथ कई ऐप्स प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स आते हैं. हालांकि, ज्यादातर ऐप्स तो आप अनइंस्टॉल कर सकते हैं जो अच्छी बात है. इसका यूआई काफी क्लीन है.

बैटरी
बैटरी की बात करें तो itel A50 में 5000mAh की बैटरी मिलती है. आप फोन को नॉर्मल यूज के साथ आसानी से एक दिन तक चला सकते हैं. फोन के साथ 10W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. हालांकि, इसको फुल चार्ज करने में लगभग 3 घंटे का समय लग जाता है. कंपनी इसको इम्प्रूव कर सकती थी.
क्या खरीदना चाहिए?
itel A50 की कीमत लगभग 6 हजार रुपये से शुरू होती है. यह एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है. अगर आप फीचर फोन से स्विच करने की सोच रहे हैं या आपका बजट कम है तो आप इसके साथ जा सकते हैं. आपको कुछ जगहों जैसे फोन को चार्ज करने की स्पीड, कैमरा जैसे फैक्टर्स पर कंप्रमाइज करना होगा.
ये भी पढ़ें: एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए गूगल लाया 4 नए फीचर, सेकेंड भर में पहचानेगा गाने, फोटो में आएगी आवाज़
टैग: मोबाइल फ़ोन, स्मार्टफोन समीक्षा
पहले प्रकाशित : 3 सितंबर, 2024, 3:29 अपराह्न IST
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया






