The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
ISS पर जाने वाले पहले भारतीय होंगे शुभांशु शुक्ला: स्पेस एक्स ड्रैगन के पायलट बनेंगे, कहा- अंतरिक्ष में योगा करूंगा; 14 दिन रिसर्च करेगा मिशन
[ad_1]
- कोई समाचार नहीं
- राष्ट्रीय
- भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभंहू शुक्ला Axiom मिशन 4 के लिए पायलट के रूप में काम करते हैं; नासा आईएसएस
नई दिल्ली23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंडियन एयर फोर्स के ऑफिसर शुभांशु शुक्ला को नासा के एक्सियम मिशन 4 के लिए पायलट चुना गया है। जल्द ही वे स्पेस एक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट को लेकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर जाएंगे।
IAF के ऑफिसर शुभांशु ISS पर जाने वाले पहले भारतीय होंगे। यह मिशन 14 दिनों तक चलेगा। जो वहां रिसर्च करेगा। शुभांशु इसरो के मिशन गगनयान के लिए ट्रेनिंग ले रहे है।
मिशन की कमांडर पैगी व्हिटसन के हाथ में होगी। शुभांशु शुक्ला पायलट होंगे। इनके साथ मिशन स्पेशलिस्ट स्वावोश उज़नांस्की-विश्निवस्की और तिबोर कापू अप्रैल और जून 2025 के बीच एक्सियम मिशन-4 पर जाएंगे।

मिशन में भारत के अलावा पोलेंड-हंगरी के एस्ट्रोनॉट्स भी
कमांडर पैगी व्हिटसन- पैगी ने Ax-2 मिशन की कमांडर के रूप में काम किया है। नासा में अपने करियर समेत 675 दिनों से अधिक समय के साथ-साथ पैगी अमेरिका की सबसे अनुभवी अंतरिक्ष यात्री हैं।
पायलट शुभांशु भारतीय वायु सेना में पायलट हैं। उन्हें इसरो के गगनयान मिशन के लिए चुना गया है। यह भारत का अंतरिक्ष में पहला मैन मिशन है।
मिशन स्पेशलिस्ट स्लावोज उज़्नान्स्की-विज़्निएव्स्की- पोलैंड के स्लावोज CERN के इंजीनियर रह चुके हैं। स्लावोज यूरोपियन स्पेस एजेंसी के एस्ट्रोनॉट रिजर्व क्लास ऑफ 2022 के सदस्य हैं।
मिशन स्पेशलिस्ट टिबोर कापू- कापू हंगरी के एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं, जो स्पेस रेडिएशन प्रोटेक्शन में महारत रखते हैं। 2023 में वे HUNOR (हंगेरियन टू ऑर्बिट) के लिए चुने गए थे।

शुभांशु बोले- अंतरिक्ष में योग करूंगा, तस्वीरें लाऊंगा
नाम के ऐलान के साथ ही एक्सियम मिशन 4 पर नासा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें पायलट शुभांशु ने कहा कि जो मिशन आ रहा है उसमें मैं अपने साथ कुछ इंडियन फूड लेकर जाऊंगा, जो अपने साथियों को भी खिलाऊंगा। अंतरिक्ष में योग भी करुंगा। वहां की तस्वीरें लाऊंगा ताकि भारतवासियों को गर्व का मौका मिले।
14 दिन ISS पर रिसर्च करेगा AXM-4
ISS का पहला प्राइवेट अंतरिक्ष यात्री मिशन, एक्सियम मिशन 1 अप्रैल 2022 में लॉन्च किया गया था, जो ऑर्बिटिंग लैब में 17 दिनों तक रहा। दूसरा एक्सियम मिशन 2, मई 2023 में भेजा गया था। इस मिशन ने ISS पर आठ दिन बिताए। एक्सियम मिशन 3, जनवरी 2024 में लॉन्च किया गया था। इसने स्टेशन पर 18 दिन बिताए। एक्सियम मिशन 4 के लिए 14 दिन का समय तय किया गया है।
अब जानिए पायलट शुभांशु के बारे में…
शुभांशु का जन्म 10 अक्टूबर 1985 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ था। उनकी उम्र 38 साल है। वे एक फाइटर पायलट और कॉम्बेट लीडर हैं। उनके पास 2000 घंटे से ज्यादा की उड़ान का अनुभव है। उन्होंने अब तक सुखोई-30MKI, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डॉर्नियर और एएन-32 जैसे विमानों को उड़ाया है।
शुभांशु, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के पूर्व छात्र भी हैं। उन्हें 17 जून 2006 के भारतीय वायुसेना की लड़ाकू स्ट्रीम में कमीशंड किया गया था।

[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





