Christmas cake recipe: क्रिसमस पर झटपट बनाएं इंस्टेंट एगलेस प्लम केक, ये रही रेसिपी, देखें वीडियो

Christmas cake recipe: क्रिसमस पर झटपट बनाएं इंस्टेंट एगलेस प्लम केक, ये रही रेसिपी, देखें वीडियो

[ad_1]

आखरी अपडेट:25 दिसंबर, 2024, 07:01 IST

Christmas plum cake recipe: आज क्रिसमस के मौके पर घर में बने केक का स्‍वाद ही अलग होता है. खासकर जब बात प्लम केक की हो, तो यह फेस्टिवल के मजे को दोगुना कर देता है. अगर आप भी बिना अंडे और बिना एल्कोहल के…और पढ़ें

इस प्‍लम केक को बनाने में न अंडे का झंझट है, न अल्कोहल का इस्तेमाल. Image: Instagram-Tarla Dalal Recipes

घर पर क्रिसमस प्लम केक कैसे बनाएं: क्रिसमस का त्योहार आते ही डेकोरेशन, गिफ्ट और लजीज खाने की खुशबू हर तरफ महसूस की जा सकती है. इस खास मौके पर प्‍लम केक बनाने की परंपरा है. लेकिन अगर आपको लगता है कि प्‍लम केक बनाने के लिए भारी तैयारी और ढेर सारा समय चाहिए, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं एक झटपट और आसान रेसिपी. इस केक की खास बात यह है कि इसमें न अंडे का झंझट है, न अल्कोहल का इस्तेमाल. बस कुछ सिंपल सामग्रियों के साथ आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं. सूखे मेवे, संतरे का रस और मसालों का अनोखा मेल इस केक को एकदम परफेक्ट बनाता है. तो इस बार क्रिसमस पर दोस्तों और परिवार को खुश करने के लिए बाजार से केक खरीदने के बजाय, खुद अपने हाथों से बनाएं यह स्वादिष्ट और नर्म प्‍लम केक.

प्‍लम केक बनाने का तरीका

सामग्री

सोकिंग के लिए:
1/2 कप संतरे का रस
1/4 कप सूखी क्रैनबेरी
1/4 कप कटे हुए खुबानी (जर्दालू)
2 बड़े चम्मच काले किशमिश
2 बड़े चम्मच किशमिश
1/2 कप टूटी-फ्रूटी

केक के लिए:
1/2 कप नरम मक्खन
3/4 कप पिसी हुई ब्राउन शुगर
1 चम्मच वनीला एक्सट्रैक्ट
2 चम्मच संतरे का छिलका (कद्दूकस किया हुआ)
1 1/2 कप मैदा
2 बड़े चम्मच कोको पाउडर
1/4 चम्मच दालचीनी पाउडर
1/8 चम्मच लौंग पाउडर
1/8 चम्मच जायफल पाउडर
1/4 चम्मच सूखी अदरक पाउडर
1 चम्मच बेकिंग पाउडर
1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
3/4 कप कटे हुए मिक्स नट्स
1 कप दूध

विधि
सबसे पहले एक बर्तन में संतरे के रस को रखें और इसमें क्रैनबेरी, खुबानी, किशमिश, काले किशमिश और टूटी-फ्रूटी को 30 मिनट के लिए भिगो दें. ऐसा करने से केक में भरपूर स्वाद आता है और इसमे नमी बनी रहती है.

[ad_2]