BB18: विवियन डिसेना की हार से पत्नी नौरान की आंखों में आए आंसू, मायूस चेहरा लेकर पति के साथ निकलीं सेट से बाहर

BB18: विवियन डिसेना की हार से पत्नी नौरान की आंखों में आए आंसू, मायूस चेहरा लेकर पति के साथ निकलीं सेट से बाहर

[ad_1]

आखरी अपडेट:20 जनवरी, 2025, 11:48 IST

Bigg Boss18: करणवीर मेहरा बिग बॉस के18वें सीजन के विनर रहे. वहीं विवियन जीत के काफी करीब पहुंच कर भी हार गए. एक्टर की हार से उनसे भी ज्यादा उनकी पत्नी नौरान अली निराश नजर आईं. सेट से बाहर निकलते हुए विवियन की पत्नी के…और पढ़ें

विवियन डिसेना बिग बॉस 18 के रनर अप रहे.

नई दिल्ली. बीते रविवार की रात को बिग बॉस 18 का फिनाले हुआ और शुरुआत से ही बिग बॉस की ट्रॉफी के प्रबल दावेदार रहे करणवीर मेहरा ने बाजी मार ली. करणवीर और विवियन डिसेना दोनों टॉप 2 में पहुंचे थे और आखिर में करण ने विवियन को पछाड़ते हुए जीत हासिल की. टॉप 2 कंटेस्टेंट का हौसला बढ़ाने के लिए उनका परिवार भी फिनाले में शामिल हुआ था. विवियन की हार के बाद उनकी पत्नी नौरान के चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही थी.

विवियन भले ही दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे, लेकिन वो ट्रॉफी अपने नाम करने से चूक गए. इस बात से एक्टर से ज्यादा उनकी पत्नी मायूस नजर आईं. शो खत्म होने के बाद विवियन की पत्नी नौरान एक्टर के साथ सेट से बाहर निकलते दिखीं जिस दौरान उनके चेहरे पर मायूसी और निराशा साफ झलक रही थी.

हार के बाद विवियन के साथ खड़ी रहीं पत्नी
सोशल मीडिया पर कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नौरान एक्टर की हार से चीढ़ी हुई नजर आ रही हैं. उनके चेहरे पर झल्लाहट साफ नजर आ रही है, लेकिन विवियन की हार के बावजूद उन्होंने अपने पति का साथ नहीं छोड़ा है. नौरान इस सीजन में आए हर उतार-चढ़ाव के दौरान अपने पति के साथ मजबूती से खड़ी नजर आईं.

वीडियो

[ad_2]