AEN-ASO के 1057 पदों पर आवेदन की आज लास्ट डेट: रात 12 बजे तक कैंडिडेट्स कर सकते है अप्लाई, RPSC ने निकाली थी वैकेंसी – Ajmer News

AEN-ASO के 1057 पदों पर आवेदन की आज लास्ट डेट:  रात 12 बजे तक कैंडिडेट्स कर सकते है अप्लाई, RPSC ने निकाली थी वैकेंसी – Ajmer News

[ad_1]

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई एईएन व एएसओ पदों के लिए आवेदन प्रोसेस जारी है। इन दोनों पदों के लिए आज यानी 15 सितम्बर की रात 12 बजे तक आवेदन किया जा सकता है।

.

बता दें कि राजस्थान राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में सिविल और मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल में असिस्टेंट इंजीनियर के 1014 पद और आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में 43 असिस्टेंट स्टेटिस्टिकल ऑफिसर पदों के लिए वैकेंसी निकाली थी। यह भर्ती विज्ञापन 5 अगस्त को जारी किया गया था।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • असिस्टेंट इंजीनियर :पदों से सम्बन्धित ब्रांच में बीई/बीटेक की डिग्री।
  • असिस्टेंट स्टेटिस्टिकल ऑफिसर : मैथ्स या स्टेटिक्स या कॉमर्स में मास्टर्स डिग्री कम से कम सेकंड क्लास में पास की हो।

आयु सीमा :

  • दोनों ही भर्तियों के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2025 को 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु सीमा में राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

फीस :

  • सामान्य/अन्य राज्यों के उम्मीदवार : 600 रुपए
  • ओबीसी/बीसी : 400 रुपए
  • एसएससी/एसटी : 400 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • असिस्टेंट इंजीनियर : प्री, मेंस और इंटरव्यू
  • असिस्टेंट स्टेटिस्टिकल ऑफिसर : लिखित परीक्षा

सैलरी :

  • पे मैट्रिक्स लेवल 1 से 11 के अनुसार।

एग्जाम पैटर्न : प्रीलिम्स एग्जाम :

  • एग्जाम ऑफलाइन मोड में होगी।
  • हर पेपर के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • पेपर – 1 में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं पेपर – 2 में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • सही उत्तर के लिए 1 अंक, गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

एग्जाम पैटर्न : मेन्स एग्जाम :

  • एग्जाम ऑफलाइन मोड में होगी।
  • पेपर हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • यह पेपर डिस्क्रिप्टिव होगा।
  • पेपर इंग्लिश और हिंदी में होगा।

असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

असिस्टेंट स्टेटिस्टिकल ऑफिसर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

इन पदों पर भर्ती जारी

  • असिस्टेंट फिशरीज डेवलपमेंट ऑफिसर (सहायक मत्स्य विकास अधिकारी) के कुल 8 पद के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 सितंबर से शुरू हो गए है। इसके लिए 10 अक्टूबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकते हैं। सहायक मत्स्य विकास अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 26 अक्टूबर 2025 प्रस्तावित है। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक

इन पदों के लिए अब शुरू होंगे आवेदन

  • राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए कुल 733 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर से शुरू होंगे। इनमें राज्य सेवा के 346 और अधीनस्थ सेवा के 387 पद हैं। आवेदन की लास्ट डेट 18 अक्टूबर है। राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 2 फरवरी 2025 को किया जाना प्रस्तावित है। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक
  • ग्रुप इन्स्ट्रक्टर, सर्वेयर, असिस्टेंट अप्रेन्टिसशिप एडवाइजर ग्रेड-।। (समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार) के 68 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड-द्वितीय प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 9 नवंबर 2025 को प्रस्तावित। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक

ऐसे करें अप्लाई

  • अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर एप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना होगा या SSO पोर्टल से लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद सिटीजन ऐप (G2C) में अवेलेबल रिक्र्यूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। पहली बार OTR करने के लिए अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी/समकक्ष परीक्षा और आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक आई.डी. प्रूफ का डिटेल और डॉक्युमेंट अपलोड करना अनिवार्य है। लॉगिन कर सिटीजन ऐप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट का चयन कर अपने OTR नंबर के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करें।
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के बाद ओटीआर प्रोफाइल में किसी भी प्रकार का संशोधन किया जाना संभव नहीं होगा।

किसी भी समस्या के समाधान के लिए यहां करें कॉन्टैक्ट

  • परीक्षा के संबंध में समय-समय पर जारी सूचनाएं आयोग की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी 0145-2635212 और 2835200 पर संपर्क कर सकते हैं।

[ad_2]