48 की उम्र में एक्टर विकास सेठी का निधन: अंतिम संस्कार में पहुंचे शरद केलकर और हितेन तेजवानी, कई सितारों ने दी श्रद्धांजलि

48 की उम्र में एक्टर विकास सेठी का निधन:  अंतिम संस्कार में पहुंचे शरद केलकर और हितेन तेजवानी, कई सितारों ने दी श्रद्धांजलि

[ad_1]

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार को मुंबई में हुए विकास के अंतिम संस्कार में कई सेलेब्स शामिल हुए।

छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी एक्टिंग से छाप छोड़ने वाले एक्टर विकास सेठी अब हमारे बीच नहीं रहे। 8 सितंबर को, महज 48 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनके अचानक इस तरह चले जाने से टीवी इंडस्ट्री शोक में है।

इसी बीच सोमवार को मुंबई के जोगेश्वरी पश्चिम में एक्टर का अंतिम संस्कार किया गया। एक्टर को अंतिम विदाई देने के लिए शरद केलकर और हितेन तेजवानी समेत टीवी जगत के कई सितारे पहुंचे।

विकास के अंतिम संस्कार में पहुंचे एक्टर शरद केलकर।

विकास के अंतिम संस्कार में पहुंचे एक्टर शरद केलकर।

यहां हितेन तेजवानी समेत कई और एक्टर्स भी नजर आए।

यहां हितेन तेजवानी समेत कई और एक्टर्स भी नजर आए।

पत्नी जाह्नवी ने दी थी सोशल मीडिया पर जानकारी

इससे पहले विकास सेठी की पत्नी जाह्नवी सेठी ने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए जानकारी दी थी कि विकास का अंतिम संस्कार सोमवार को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार मुंबई में किया जाएगा।

विकास की पत्नी ने पोस्ट शेयर कर उनके निधन की जानकारी दी थी।

विकास की पत्नी ने पोस्ट शेयर कर उनके निधन की जानकारी दी थी।

जाह्नवी ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘बहुत भारी दिल के साथ, हम आपको हमारे प्रिय विकास सेठी के निधन की सूचना दे रहे हैं, जो 8 सितंबर 2024 को हम सभी को छोड़कर चले गए। अंतिम संस्कार 9 सितंबर को हिंदू परंपराओं के अनुसार होगा। इस कठिन समय में आपकी उपस्थिति, प्रार्थनाएं और समर्थन हमारे लिए बहुत मायने रखता है।’

पत्नी जाह्नवी के साथ विकास।

पत्नी जाह्नवी के साथ विकास।

एकता के टीवी शोज से शुरू किया था करियर

विकास ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी। उन्होंने एकता कपूर के साथ ‘कहीं तो होगा’, ‘के स्ट्रीट पाली हिल’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे कई हिट शोज किए थे। हालांकि, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से पहचान मिली थी।

विकास लंबे वक्त से एक्टिंग से दूर थे। इस दौरान उनका काफी वेट बढ़ गया था।

विकास लंबे वक्त से एक्टिंग से दूर थे। इस दौरान उनका काफी वेट बढ़ गया था।

इसके अलावा, एक्टर फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में भी नजर आए थे। इसमें उन्होंने करीना कपूर के कॉलेज फ्रेंड रॉकी का किरदार निभाया था।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

विकास सेठी के निधन से इंडस्ट्री में शोक:आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे एक्टर, पत्नी बोलीं- उन्हें उल्टियां हो रही थीं, डॉक्टर के पास जाने से कर दिया था इनकार

मशहूर टेलीविजन एक्टर विकास सेठी का 8 सितंबर को निधन हो गया है। विकास का निधन नासिक में हुआ था, जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को मुंबई लाया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]