The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
12th फेल फेम विक्रांत मैसी ने एक्टिंग से ब्रेक लिया: अचानक ऐलान किया; बोले- घर जाने का समय आ गया; पिछले दिनों धमकियां मिली थीं
[ad_1]
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
12th फेल और द साबरमती रिपोर्ट जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बना चुके एक्टर विक्रांत मैसी ने अचानक देर रात एक्टिंग से ब्रेक लेने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। जैसे ही यह खबर सामने आई विक्रांत के फैंस हैरान और मायूस हो गए।
अब घर वापस जाने का समय आ गया है- विक्रांत मैसी विक्रांत ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘हैलो, पिछले कुछ साल और उसके बाद के साल शानदार रहे हैं। मैं आपके लगातार समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद करता हूं। लेकिन जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता हूं, मुझे यह एहसास हुआ है कि अब खुद को फिर से संतुलित करने और घर वापस जाने का समय आ गया है। एक पति, पिता, बेटे और अभिनेता के रूप में भी। तो, 2025 में हम आखिरी बार एक-दूसरे से मिलेंगे।

विक्रांत मैसी का सोशल मीडिया पोस्ट।
फैंस हुए निराश विक्रांत मैसी ने एक्टिंग से रिटायरमेंट की वजह अब तक नहीं बताई है, लेकिन उनके इस अनाउंसमेंट से फैंस जरूर निराश हो गए हैं। एक ने लिखा, ‘आप ऐसा क्यों कर रहे हैं? आपके जैसे अभिनेता बहुत कम हैं। हमें अच्छे सिनेमा की जरूरत है।’, दूसरे ने लिखा, ‘अचानक? सब ठीक है न?।’



टीवी से हुई करियर की शुरुआत विक्रांत मैसी ने छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने टीवी पर धरम वीर, बालिका वधू, कुबूल है जैसे शोज में काम किया। छोटे पर्दे पर अपनी छाप छोड़ने के बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया था।

विक्रांत मैसी ने फिल्म लुटेरा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
2013 में किया था बॉलीवुड में डेब्यू विक्रांत मैसी ने साल 2013 में फिल्म लुटेरा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने दिल धड़कने दो, छपाक जैसी फिल्मों में भी काम किया था। एक्टर ने कई फिल्में कीं, लेकिन 12th फेल उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में उन्होंने IPS मनोज कुमार का रोल निभाया था। फिल्म में विक्रांत के काम की खूब तारीफ हुई। उन्हें कई अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया गया।
हाल ही में उनकी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट रिलीज हुई थी, जिसे काफी सराहा गया। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस फिल्म की तारीफ की थी।


द साबरमती रिपोर्ट के दौरान विक्रांत को धमकियां मिली थीं विक्रांत मैसी की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट 15 नवंबर को रिलीज हुई थी। यह फिल्म गोधरा कांड और उसके बाद हुए गुजरात दंगों पर आधारित है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म विवादों में आ गई थी। फिल्म के लीड एक्टर विक्रांत मैसी को धमकियां मिल रही थीं। इस बारे में खुद विक्रांत ने दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था। विक्रांत ने बताया था कि विरोधियों ने उनके 9 महीने के बच्चे को भी नहीं छोड़ा और उसके बारे में अनाप-शनाप बातें की थीं।
———————-
विक्रांत मैसी से जुड़ी खबर पढ़िए…
1. एक्टर विक्रांत मैसी बोले- मुझे धमकियां मिल रहीं:फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ करने पर पत्नी ने कहा था तुम पागल हो, परिवार-दोस्त बोले गालियां पड़ेंगी

एक्टर विक्रांत मैसी अपनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के प्रमोशन के लिए जयपुर आए। इस दौरान उन्होंने फिल्म से जुड़े अनुभवों से लेकर अपने फिल्मी करियर पर बात की। उन्होंने कहा- जब यह फिल्म उन्हें ऑफर हुई थी, घरवालों और दोस्तों ने इसे करने से मना कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें…
2. ‘गोधरा कांड की आग में रोटियां सेंकीं गईं’:इस पर बनी फिल्म करने पर धमकियां; विक्रांत बोले- विरोधी मेरे नवजात बच्चे को भी नहीं छोड़ रहे

15 नवंबर को फिल्म रिलीज हो रही है- द साबरमती रिपोर्ट। यह फिल्म गोधरा कांड और उसके बाद हुए गुजरात दंगों पर आधारित है। ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म विवादों में भी है। फिल्म के लीड एक्टर विक्रांत मैसी को धमकियां मिल रही हैं। यहां तक कि विरोधी उनके 9 महीने के बच्चे को भी नहीं छोड़ रहे। उसके बारे में भी अनाप-शनाप बोल रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





