11 लाख की कीमत के चोरी गए 55 मोबाइल बरामद: आपरेशन एन्टी वायरस में मिली सफलता, मालिकों के चेहरे खिले – Bundi News

11 लाख की कीमत के चोरी गए 55 मोबाइल बरामद:  आपरेशन एन्टी वायरस में मिली सफलता, मालिकों के चेहरे खिले – Bundi News

[ad_1]

बूंदी एसपी राजेन्द्र कुमार मीणा ने 11 लाख की कीमत के चोरी गए 55 मोबाइल मालिकों को लौटाए।

बूंदी पुलिस ने आपरेशन एंटी वायरस चलाते हुए चोरी किए गए 55 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए हैं। इन मोबाइल की कीमत 11 लाख रुपये बताई गई है। बूंदी एसपी राजेन्द्र कुमार मीणा ने मंगलवार को मालिकों को मोबाइल लौटाए तो उनके चेहरो खुशी खिल उठे। मोबाइल ब

.

एसपी मीणा ने बताया कि राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान आपरेशन एन्टी वायरस के तहत जिले में चोरी एवं गुमशुदा मोबाईल की बरामदगी के लिए डीसीआरबी शाखा व साइबर पुलिस थाना बून्दी एवं अन्य पुलिस टीमों का गठन कर तलाश शुरू की गयी। पुलिस व विशेष शाखा की टीम ने मोबाइल के बारे में कड़ी मेहनत व लगन से जानकारी जुटाई। पुलिस टीमो द्वारा कई दिनों तक तकनीकी विश्लेषण कर मोबाइल फोन को ट्रेस किया। इस कार्रवाई में 11 लाख रुपए की कीमत के विभिन्न कंपनियों के 55 मोबाइल फोन को अलग-अलग स्थानों से बरामद किया गया।

एसपी राजेन्द्र कुमार मीणा ने अपील की है कि जब भी अपना मोबाइल फोन गुम हो जाता है तो उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर सीईआईआर पोर्टल पर आईएमईआई बलाक करने की प्रक्रिया करें एवं नजदीकी पुलिस थाने पर या साइबर थाना या इस कार्यालय की डीसीआरबी शाखा मे इसकी रिपोर्ट पेश करें। इस अभियान मे सब इंस्पेक्टर किरदार अहमद एएसआई रणवीर सिंह हैड कॉन्स्टेबल सत्येन्द्र सिंह टीकमचन्द ,कॉन्स्टेबल गिरिराज अशोक, महावीर रामप्रताप की सराहनीय भूमिका रही ।

[ad_2]