The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
हसीन खान की धमाकेदार परफॉर्मेंस, यूपी ने हैंडबॉल में मचाया धमाल!
[ad_1]
एजेंसी:Local18
आखरी अपडेट:07 फरवरी, 2025, 17:53 IST
उत्तर प्रदेश के बस्ती में रहने वाले हसीन खान ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में आयोजित ऑल इंडिया 38वें नेशनल ओलंपिक हैंडबॉल खेल में यूपी टीम को ब्राउन मेडल दिलाया. उनका अगला लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतन…और पढ़ें
नेशनल गेम्स में चमके बस्ती के हसीन ख़ान.
हाइलाइट्स
- हसीन खान ने यूपी को दिलाया ब्राउन मेडल.
- हसीन का अगला लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल.
- हसीन का ऋषिकेश में शानदार प्रदर्शन.
निपटान: यूपी की हैंडबॉल टीम ने इस बार कुछ खास किया, और इस खास मौके के हीरो बने बस्ती के हसीन खान. जब खेल का मैदान सजा, तो हसीन ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सबका ध्यान खींच लिया और अपने बेहतरीन हुनर, तेज़ी और शानदार रणनीति की बदौलत उन्होंने यूपी टीम को ब्राउन मेडल तक पहुंचाया.
हम बात कर रहे हैं रुधौली तहसील के सिसवारी खुर्द गांव के रहने वाले हैंडबॉल खिलाड़ी हसीन खान की जिन्होंने हाल ही में उत्तराखंड के ऋषिकेश में आयोजित ऑल इंडिया 38वें नेशनल ओलंपिक हैंडबॉल खेल में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से यूपी टीम को ब्राउन मेडल दिलाया.
हसीन खान का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
हसीन खान बताते हैं कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा उनके गांव के स्कूल से ही हुई थी. वह बचपन से ही खेलकूद में रुचि रखते थे और अपने गांव के बच्चों के लिए एक प्रेरणा बनना चाहते थे. बताया कि उन्होंने बचपन में ही यह ठान लिया था कि वह किसी बड़े मंच पर देश का नाम रोशन करेंगे और आज वह अपने इसी सपने को साकार कर रहे हैं.
हैंडबॉल की शुरुआत से सफलता तक का सफर
हसीन खान ने अपने खेल की शुरुआत बस्ती जिले के अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम से की. उन्होंने स्टेट और नेशनल लेवल की कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और कई पदक जीते. वहीं, हाल ही में ऋषिकेश में आयोजित ऑल इंडिया 38वें नेशनल ओलंपिक हैंडबॉल खेल में उत्तर प्रदेश को ब्राउन मेडल दिलाने में उनका अहम योगदान रहा.
हसीन के सफर की शुरुआत
हसीन ने बताया कि उनका यह सफर 2013 में भारतीय सेना खेल कोटे से भर्ती होने के बाद और तेज हुआ, उन्होंने लगातार अपनी फिटनेस और प्रैक्टिस को प्राथमिकता दी और हर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया. उनका लक्ष्य केवल प्रदेश या राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का नाम रोशन करना है.
हसीन खान का अगला लक्ष्य क्या है?
हसीन ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतना है. कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वह अपनी मेहनत और समर्पण से यह मुकाम जरूर हासिल करेंगे.
बस्ती,Uttar Pradesh
07 फरवरी, 2025, 17:47 IST
हसीन खान की धमाकेदार परफॉर्मेंस, यूपी ने हैंडबॉल में मचाया धमाल!
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया






