The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
हरियाणा में BJP सरकार, JJP नेता की चेयरमैन कुर्सी बरकरार: ध्वजारोहण लिस्ट से हुआ खुलासा; 10 महीने पहले दोनों दलों का गठबंधन टूट चुका – Hisar News
[ad_1]
हरियाणा में CM नायब सैनी की अगुआई वाली BJP सरकार में जननायक जनता पार्टी (JJP) नेता चेयरमैन की कुर्सी पर बैठे हुए हैं। इसका खुलासा तब हुआ, जब सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराने के लिए विधायकों और चेयरमैनों को जिम्मेदारी दी गई।
।
इस लिस्ट में JJP नेता राजेंद्र लितानी का नाम भी था। लितानी को ऐलनाबाद में तिरंगा फहराना करना था, लेकिन सरकार की ओर से आनन-फानन में सूची रिवाइज कर दी गई, जिसमें राजेंद्र लितानी का नाम हटा दिया गया।
लितानी जजपा के राष्ट्रीय संगठन सचिव हैं। उन्हें सितंबर 2023 में हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया था। यह चेयरमैन पद इतना महत्वपूर्ण है कि इस पद पर पूर्व डिप्टी पीएम चौधरी देवीलाल भी रह चुके हैं। उस समय चौधरी बंसीलाल हरियाणा के मुख्यमंत्री थे।
इसका पता चलते ही विरोधी भाजपा पर तंज कस रहे हैं कि भले ही इनका गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले टूट चुका हो, लेकिन साइलेंट गठजोड़ बरकरार है। तभी जजपा कोटे से बने चेयरमैन भाजपा सरकार में कार्य कर रहे हैं।
चौटाला परिवार के करीबी, देवीलाल के भक्त लितानी राजेंद्र लितानी चौटाला परिवार के खास माने जाते हैं। राजेंद्र लितानी पार्टी के लिए इतने समर्पित हैं कि वह अपनी जेब से ही पार्टी के लिए खर्चा करते हैं। उन्होंने कभी कुछ नहीं मांगा। राजेंद्र लितानी की चौधरी देवीलाल के प्रति इस हद तक दीवानगी है, कि इन्होंने अपने घर में चौधरी देवीलाल की मूर्ति लगाकर मंदिर बनाया हुआ है। इस मंदिर का नाम ताऊ भक्त बसेरा रखा है। इस मंदिर में ये सुबह-शाम जहां देसी घी का दीया जलाते हैं। धूप-अगरबत्ती भी जलाते हैं।
देवीलाल की 4 पीढ़ियों के साथ किया काम 6 भाई-बहनों में सबसे छोटे राजेंद्र लितानी हरियाणा के उन चुनिंदा लोगों में शुमार हैं, जिन्होंने देवीलाल की 4 पीढ़ियों के साथ राजनीति में काम किया है। इन्होंने कभी भी पार्टी में बड़े ओहदे की लालसा नहीं की। साधारण कार्यकर्ता से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले राजेंद्र को हलका महासचिव का पद दिया गया था।
इनके संगठन में किए गए कार्य की बदौलत फिर इन्हें हलका प्रधान, जिला प्रधान और यहां तक कि वह पार्टी के पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं। इनेलो से अलग संगठन बनने पर जननायक जनता पार्टी में इन्हें मुख्य संगठन का प्रदेश संगठन सचिव का जिम्मा दिया और वर्तमान में राजेंद्र लितानी राष्ट्रीय संगठन सचिव पद पर हैं।

गठबंधन टूटने के बाद भी काम कर रहे थे लितानी लितानी को सितंबर 2023 में बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया था, जब जेजेपी और बीजेपी का गठबंधन था। आमतौर पर, सत्ताधारी दल से जुड़े लोगों को ही बोर्ड और निगमों के अध्यक्ष पदों पर नियुक्त किया जाता है। अध्यक्ष की नियुक्ति एक वर्ष के लिए होती है, जिसे बढ़ाया जा सकता है।
आमतौर पर उनका कार्यकाल सत्ता में रहने वाली पार्टी तक ही सीमित होता है। राज्य सरकार चाहे तो नियुक्ति पत्र में दिए गए कार्यकाल से पहले भी उनका कार्यकाल कम कर सकती है। मार्च 2024 में भाजपा-जेजेपी गठबंधन टूटने के बावजूद लितानी न केवल अपने पद पर बने रहे।
राज्य सरकार ने उन्हें 15 अगस्त 2024 को कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का काम भी सौंपा था। इसके बाद अब ऐलनाबाद में उनका नाम गणतंत्र दिवस पर भी ध्वजारोहण में डाल दिया गया।
चेयरमैन को 75 हजार महीने वेतन हरियाणा सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार, चेयरमैन को वेतन के रूप में 75,000 रुपए प्रति माह मिलते हैं। इसके अलावा, वह अपने कार्यभार संभालने की तिथि से मकान किराया भत्ता या वास्तविक किराया के रूप में 50 हजार रुपए प्रति माह पाने के हकदार हैं। अध्यक्ष राज्य सरकार के वर्ग-एक अधिकारियों को मिलने वाली टेलीफोन सुविधा, यात्रा भत्ता, दैनिक भत्ता और चिकित्सा सुविधाओं के भी हकदार रहते हैं।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





