सोना-चांदी के दाम में उछाल, जानिए जयपुर सर्राफा बाजार में आज का रेट

सोना-चांदी के दाम में उछाल, जानिए जयपुर सर्राफा बाजार में आज का रेट

[ad_1]

एजेंसी:News18 राजस्थान

आखरी अपडेट:30 जनवरी, 2025, 08:54 है

Jaipur Gold Silver Price: आज शुद्ध सोने के भाव में 800 रुपए बढ़े हैं, ऐसे में अब इसके भाव 83,000 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है. इसके अलावा जेवराती सोने के भाव में भी 800 रुपए का उछाल आया है. इसके भाव भी अब 77,8…और पढ़ें

सोना और चांदी के भाव बढ़े

कल सोना और चांदी के भाव में मिलाजुला असर आने के बाद आज अब इनके भावों में बढ़ोतरी हुई है. आपको बता दें कि वेडिंग सीजन के चलते कीमती धातुओं की बाजार में डिमांड बढ़ने लगी है. मलमास खत्म होने के बाद से लगातार सोना और चांदी के भाव में बढ़ोतरी हो रही है. बहुत कम ही समय ऐसा रहाहोगा. जब भाव में कमी आई हो लेकिन, आज भी इनके भावों में बढ़ोतरी हुई है.

एक्सपर्ट के मुताबिक वेडिंग सीजन के कारण कीमती धातुओं के भावों में हलचल है. मलमास खत्म होने के बढ़ सोना और चांदी के गहनों की मांग अधिक बढ़ने के कारण इनके भावों में बढ़ोतरी अधिक हुई है. ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि सुस्त पड़ी बाजार की रौनक एक बार फिर लौट आई है. ऐसे में अब सर्राफा व्यापारियों ने थोड़ी राहत की सांस ली है. अगर आप आज जयपुर सर्राफा मार्केट से सोना चांदी के गहने खरीदने का सोच रहे हैं, तो इससे पहले सर्राफा बाजार की रेट जरूर जान ले, आज गणतंत्र दिवस पर 30 जनवरी को सोना और चांदी के भाव है.

सोना और चांदी के भाव बढ़े
जयपुर सर्राफा मार्केट में आज सोना और चांदी के भावों में बदलाव आया है. आज शुद्ध सोने के भाव में 800 रुपए बढ़े हैं, ऐसे में अब इसके भाव 83,000 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है. इसके अलावा जेवराती सोने के भाव में भी 800 रुपए का उछाल आया है. इसके भाव भी अब 77,800 रुपए प्रति दस ग्राम है. इसके अलावा चांदी के भाव में पिछले दो दिन से गिरावट के बाद अब आज इसमें भी 800 रुपए की बढ़ोतरी आई है, ऐसे में अब इसके भाव 923,000 रुपए प्रति किलो हैं.

एक्सपर्ट के अनुसार भावों में आएगी कमी
एक्सपोर्ट के अनुसार सोना और चांदी के भाव में एक दिन और कमी आएगी. इसका कारण ये है कि लगातार दोनों कीमती धातुओं के भाव बढ़ने से शादी या शुभ कार्य के लिए सोना और चांदी खरीदने वाले लोग हल्के गहने खरीदने लगे हैं. इसे में आगमी दिनों में दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट आ सकती है.

होमबिजनेस

सोना-चांदी के दाम में उछाल, जानिए जयपुर सर्राफा बाजार में आज का रेट

[ad_2]