The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
सैफ हमला केस-आरोपी शरीफुल 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में: मुंबई पुलिस बोली थी- सही आरोपी गिरफ्त में, हमारे पास कई पुख्ता सबूत
[ad_1]
1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी शरीफुल इस्लाम की पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद बुधवार (29 जनवरी) को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि जांच में यह सामने आया है कि आरोपी ने वारदात से पहले जगह की रेकी की थी और पूरी तरह से तैयारी की थी। आरोपी के कुछ और साथी हो सकते हैं, जिसकी इन्वेस्टिगेशन जारी है। साथ ही, शरीफुल के रिश्तेदारों को पैसे भेजने के मामले की भी जांच चल रही है।
इधर, मंगलवार को मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हमले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस परमजीत सिंह दाहिया ने बताया, ‘हमने इस मामले में शरीफुल इस्लाम को पकड़ा है, वही सही आरोपी है।’ उन्होंने बताया कि इस आरोपी के खिलाफ हमारे पास कई पुख्ता सबूत हैं।
दाहिया ने यह भी कहा कि कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सैफ के घर से जो फिंगरप्रिंट्स मिले हैं, वह शरीफुल के फिंगरप्रिंट्स से मैच नहीं करते। हम फिंगरप्रिंट्स की जांच कर रहे हैं, अब तक हम किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं।
16 जनवरी की रात 2 बजे सैफ अली खान के घर में हमला किया गया था। उन्हें हाथ, रीढ़ की हड्डी और पीठ पर चोटें आई थीं। मुंबई के लीलावती अस्पताल में 5 दिन इलाज हुआ था।

एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस परमजीत सिंह दाहिया ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
मुंबई पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 6 बड़ी बातें-
1. ‘सैफ ने नहीं, अस्पताल ने हमले की जानकारी दी थी।’
2. फिंगरप्रिंट की रिपोर्ट अब तक पुलिस को नहीं सौंपी गई है। फिंगरप्रिंट के सैंपल CID को दिए गए हैं।
3. आरोपी शरीफुल जिन भी लोगों के संपर्क में था, उन सभी से पूछताछ की जा रही है।
4. गलत शख्स को गिरफ्तार करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पुलिस को इस बारे में कोई शक नहीं है कि गिरफ्तार हुआ शरीफुल ही आरोपी है। उसकी गिरफ्तारी फिजिकल, टेक्निकल और ओरल एविडेंस के तहत हुई है।
5. सैफ अली खान 4 बजकर 11 मिनट नहीं बल्कि रात 3 बजे पहुंचे थे। इसे लीलावती अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे से कन्फर्म किया गया है।
6. आरोपी शरीफुल बांग्लादेश का है। वो मुंबई आने से पहले कोलकाता में भी रहा है। एक टीम वेस्ट बंगाल में भी जांच कर रही है। इससे पहले खबर आई थी कि पुलिस को आशंका है कि सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में एक से ज्यादा आरोपी शामिल हो सकते हैं।
पश्चिम बंगाल से हुई महिला की गिरफ्तारी
सैफ पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने 27 जनवरी को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले से एक महिला को गिरफ्तार किया है। सूत्रों का कहना है कि जांच में पता चला है कि हमले के लिए मुंबई से गिरफ्तार किए गए आरोपी शरीफुल द्वारा इस्तेमाल किया गया सिम महिला के नाम पर रजिस्टर्ड था।
इससे पहले खबर आई थी कि पुलिस को आशंका है कि सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में एक से ज्यादा आरोपी शामिल हो सकते हैं।

अब पढ़िए इस घटनाक्रम से जुड़े 5 बयान…
- सैफ अली खान: सैफ अली खान ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि 16 जनवरी की रात वे और उनकी पत्नी करीना कपूर 11वीं मंजिल पर अपने बेडरूम में थे, जब उन्होंने अपनी नर्स अरियामा फिलिप की चीखें सुनीं। वे जहांगीर के कमरे की ओर भागे जहां अरियामा फिलिप भी सोती थीं। वहां उन्होंने एक अजनबी को देखा। जहांगीर भी रो रहा था। सैफ ने बताया कि उन्होंने अनजान शख्स को पकड़ लिया। इसके बाद उसने हमला कर दिया, जिससे सैफ घायल हो गए। इसके बाद हमलावार धक्का देकर भाग गया।
- करीना कपूर (सैफ की पत्नी): सैफ ने महिलाओं और बच्चों को बचाने की कोशिश की। वे बीच में आए तो हमलावर जहांगीर (करीना-सैफ का छोटा बेटा) तक नहीं पहुंच पाया। उसने घर से कोई भी चीज नहीं चुराई। हमलावर बेहद आक्रामक था। उसने कई बार सैफ पर हमला किया। मैं हमले के बाद घबरा गई थी इसलिए करिश्मा मुझे अपने घर ले गई थीं।
- अरियामा फिलिप (घर की मेड): बाथरूम के पास एक परछाई नजर आई थी। ऐसा लगा कि करीना शायद अपने छोटे बेटे को देखने आई होंगी, लेकिन तभी एक व्यक्ति दिखा। उसने मुंह पर उंगली रखकर चुप कराने की कोशिश की और एक करोड़ रुपए की मांग की। आवाज सुनकर सैफ बच्चों के कमरे में पहुंचे। सैफ को देखते ही आरोपी ने उन पर हमला कर दिया।
- भजन सिंह (ऑटो ड्राइवर): मैं रात में गाड़ी चला रहा था। सतगुरु बिल्डिंग के सामने से किसी ने आवाज लगाई। मैंने ऑटो गेट के पास रोका। खून से लथपथ एक आदमी गेट से बाहर निकला। शरीर के ऊपर के हिस्से में और पीठ पर गहरा जख्म था। गर्दन पर भी चोट लगी थी। मैंने तुरंत उसे रिक्शे में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया।
- नितिन डांगे (अस्पताल के डॉक्टर): सैफ अपने बेटे तैमूर के साथ अस्पताल के भीतर पैदल आए थे। उनके हाथ पर दो घाव थे। एक घाव गर्दन पर भी था, जिसकी प्लास्टिक सर्जरी हुई है।
- महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राने: आप मुंबई में बांग्लादेशियों को देखिए। वे सैफ के घर में घुस रहे हैं। पहले वे सड़क के किनारे खड़े रहते थे, अब उन्होंने घर में घुसना शुरू कर दिया है। हो सकता है कि वह उन्हें (सैफ अली खान) ले जाने आया हो। अच्छा है, कचरे को कहीं और ले जाना चाहिए। मैंने देखा, जब वे हॉस्पिटल से निकल रहे थे। मुझे शक है कि सैफ अली खान पर हमला हुआ या वे एक्टिंग कर रहे थे। वे पैदल जाते हुए डांस कर रहे थे।
सैफ हमले केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
1. सैफ के घर में दिखा शख्स और अरेस्ट आरोपी अलग:फोरेंसिक लैब का दावा- जो CCTV में दिखा वो पुलिस की गिरफ्त में नहीं

सैफ पर हमला करने वाले मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के बारे में सोशल मीडिया पर बातें होने लगीं कि CCTV फुटेज में दिखे शख्स और शरीफुल का चेहरा मैच नहीं करता।
पुलिस के दावों के बीच सवाल उठा कि क्या शरीफुल ही असली हमलावर है। इसका पता लगाने के लिए दैनिक भास्कर ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली। पूरी खबर पढ़ें…
2. सैफ हमला केस में पश्चिम बंगाल से एक महिला अरेस्ट:आरोपी का सिम इसी के नाम रजिस्टर्ड; फडणवीस बोले- मीडिया कन्फ्यूजन क्रिएट कर रहा

सैफ पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले से एक महिला को गिरफ्तार किया है। सूत्रों का कहना है कि जांच में पता चला है कि हमले के लिए मुंबई से गिरफ्तार किए गए आरोपी शरीफुल द्वारा इस्तेमाल किया गया सिम महिला के नाम पर रजिस्टर्ड था। पूरी खबर पढ़ें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





