The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
सिख युवक से भूखे विदेशी ने मांगा सेब, खाना देख हो गया खुश, फिर बैग से निकाली ऐसी कीमती चीज कि…
[ad_1]
संक्रामक वीडियो: ‘भूखे को खाना खिलाना’ हर धर्म में बेहद पुण्य का काम माना जाता है. यही वजह है कि हर धर्म में ही लोगों की मदद करना, अच्छाई करना और जरूरमंदों के काम आने जैसी सीख दी जाती हैं. लेकिन अक्सर अपने व्यस्त जीवन में हम मानवीय नैतिकता से जुड़े इन मूल्यों को भूल जाते हैं. लेकिन जब एक सिख लड़के ने एक भूखे को खाना खिलाया तो उसके बदले में उसे जो मिले, वो चौंकाने वाला है. कैमरे में कैद हुए ये वीडियो एक बार फिर अच्छाई पर हमारे भरोसे को जगाता है.
क्या तुम मुझे एक सेब दे सकते हो?
वायरल हो रहा ये वीडियो कनाडा का है. वीडियो में एक कैनेडियन युवक जयदेव नाम के सिख लड़के के पास जाता है और कहता है, ‘क्या तुम मुझे कुछ पैसे दे सकते हो ताकि मैं सेब खरीद सकूं.’ इस पर यह भारतीय सिख लड़का कहता है, ‘मेरे पास कैश नहीं है, पर मैं आपको पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकता हूं.’ फिर वह उसे ऑफर देता है, ‘अगर तुम कुछ खाना चाहते हो तो मैं कैफेटेरिया से तुम्हें कुछ खिला देता हूं.’ इस पर ये कैनेडियन लड़का, जिसका नाम जैक है, वह कहता है, ‘पर तुम तो मुझे जानते भी नहीं.’ इस पर वह सिख लड़का कहता है, ‘तो क्या हुआ.’
थोड़ी देर पहले मांग रहा था खाना, फिर बैग से निकाला ये…
इसके बाद से जयदेव नाम का सिख लड़का जाकर जैक के लिए खाना लाता है. लेकिन इस दौरान वह टेबल पर अपना लैपटॉप छोड़कर चला जाता है. वह जब खाना लेकर आता है, तो कैनेडियन शख्स उससे पूछता है, ‘तुम ऐसे अपना लैपटॉप छोड़कर कैसे चले गए.’ वह जवाब देता है, ‘कोई बात नहीं, मैं तुमपर भरोसा करता हूं.’ इसके बाद वो दोनों बात करते हैं तो पता चलता है कि जयदेव असल में नौकरी की तलाश कर रहा है. पर उसके पास जो लैपटॉप है, वह खराब है और सही से काम नहीं कर रहा है. इसपर जैक पूछता है कि आखिर तुमने मेरी मदद क्यों की?’ तो जयदेव कहता है, ‘मैं सिख हूं और सिख धर्म में कहा गया है कि हमें अपनी कमाई का 10% हमें लोगों की मदद में देना चाहिए.’ ये सुनते ही जैक अपने बैग में से Brand New MacBook निकालकर उसे देता है. ये देखकर जयदेव समझ ही नहीं पाता कि ये क्या हो रहा है. जो शख्स कुछ देर पहले मुझसे खाने के लिए एक सेब मांग रहा था, वो शख्स उसे 1.5 लाख का मैकबुक प्रो क्यों दे रहा है.
हम जो देते हैं, वहीं मिलता है
असल में ये शख्स था, Zachery Dereniowski, जिन्हें “MDMotivator” के नाम से भी जाना जाता है. जैक असल में एक कैनेडियन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं जो मेंटल हेल्थ अवेयरनेस पर काम करते हैं. वे TikTok, Instagram, और YouTube पर अपने मोटिवेशनल वीडियोज के लिए जाने जाते हैं. लेकिन चौंकाने वाली बात ये थी कि जयदेव ने ये मैकबुक खुद नहीं रखा, बल्कि उसने कहा, ‘मैंने कभी इसका सपना भी नहीं देखा था. पर मेरे पास लैपटॉप है जो भले ही पुराना है, पर कम से कम काम कर रहा है. लेकिन यहां ऐसे भी स्टूडेंट हैं, जिनके पास लैपटॉप हैं ही नहीं. मैं चाहता हूं आप ये लैपटॉप उस स्टूडेंट को दें.’ जैक ने जयदेव से पूछा, ‘तुम ये किसी और को देना चाह रहे हो. पर क्यों?’ तो जयदेव ने कहा, ‘हम जो देते हैं, वहीं हमें मिलता है. मैंने आपको सेब दिया आपने मुझे लैपटॉप दिया, मैं इस लैपटॉप को किसी जरूरतमंद को देना चाहता हूं, हो सकता है मुझे कुछ और मिलेगा.’ एक बेरोजगार सिख युवक की इस दिलदारी इंटरनेट पर सभी को हैरान कर रही है. आप भी देखिए भावुक कर देने वाला ये वीडियो.
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया






