सास-ससुर ने दामाद के ल‍िए पार की सारी हदें! जमाई राजा के सामने परोसे इतने पकवान, ग‍िनते-ग‍िनते थक जाओगे

सास-ससुर ने दामाद के ल‍िए पार की सारी हदें! जमाई राजा के सामने परोसे इतने पकवान, ग‍िनते-ग‍िनते थक जाओगे

[ad_1]

आखरी अपडेट:15 जनवरी 2025, 3:55 अपराह्न IST

Makar Sankranti unforgettable feast with 465 dishes for son-in-law: मकर सक्रांति का पर्व पूरे देश में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है. लेकिन आंध्र प्रदेश के एक ब‍िजनेसमैन सत्य भास्कर ने बेटी और दामाद के सामने 10-15 नहीं बल्‍कि पूरे 465 व्यंजन परोसे.

सास-ससुर ने दामाद के स्‍वागत में पार की सारी हदें!

दामाद के लिए 465 व्यंजनों के साथ मकर संक्रांति अविस्मरणीय दावत: भारतीय संस्‍कृति में दामाद की सेवा और उनके आदर-सत्‍कार को हमेशा से ही काफी बड़ा माना जाता है. जमाई राजा के घर में आने की खबर सुनते ही उत्‍साह और घबराहट में दौड़ती सासों और काम में लगे ससुर की कहानि‍यां तो आपने खूब सुनी होंगी. लेकिन आंध्र प्रदेश से ‘जमाई राजा की आवभगत’ से जुड़ी एक अनोखी खबर आ रही है. आंध्र प्रदेश के एक ब‍िजनेसमैन ने अपने बेटी दामाद के स्‍वागत में कुछ ऐसा क‍िया है, ज‍िसका वीड‍ियो अब सोशल मीड‍िया पर भी वायरल हो रहा है. मकर संक्रांति पर बेटी-दामाद के स्‍वागत में पूरा परिवार साथ खड़ा नजर आया है.

दरअसल मकर सक्रांति का पर्व पूरे देश में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है. ऐसे में यानम, पुडुचेरी के एक ब‍िजनेसमैन, सत्य भास्कर और उनके परिवार ने अपने दामाद और बेटी को संक्रांति पर भोज के लि‍ए आमंत्र‍ित क‍िया. इस भोज में परिवार ने बेटी और दामाद के सामने 10-15 नहीं बल्‍कि पूरे 465 व्यंजन परोसे. सत्य भास्कर, यानम के एक प्रमुख व्यवसायी हैं. इन्‍होंने पोंगल का पहला द‍िन यानी भोगी धूमधाम से मनाया और 200 फीट लंबी उपलों की माला तैयार कर भोगी की आग में जलाई. इसी आग पर ये सभी व्‍यंजन तैयार क‍िए गए. सत्‍य भास्‍कर की बेटी हरिण्‍या ने साकेत से एक साल पहले शादी की थी. ऐसे में सास-सुसर ने अपने दामाद की संक्रांति इस ग्रैंड भोज के साथ मनाई.

बेटी-दामादा को परोसी गईं ये सारी रेसेपी शाकाहारी थीं. पांडुचेरी के यानम में संक्रांति के अवसर पर, नए दामाद को आमंत्रित किया जाता है. नए दामाद का स्वागत करने के लिए इस त्योहार पर ससुराल वाले तरह-तरह के व्यंजन बना कर उन्हें खिलाते हैं.

[ad_2]