The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
सावन पूर्णिमा 2024: कब है व्रत और स्नान-दान? पहले से कर लें तैयारी, जानें तारीख, मुहूर्त, चंद्रमा अर्घ्य समय
[ad_1]
सावन पूर्णिमा का व्रत और स्नान-दान श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को करते हैं. सावन पूर्णिमा के दिन व्रत रखकर सत्यनारायण भगवान की पूजा करते हैं और कथा सुनते हैं. सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन कराने से परिवार में सुख और समृद्धि आती है. सत्यनारायण भगवान के आशीर्वाद से दुख दूर होंगे और पाप भी मिट जाएंगे. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट का कहना है कि इस बार सावन पूर्णिमा का व्रत और स्नान-दान एक ही दिन है. सावन पूर्णिमा पर 3 शुभ योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं कि सावन पूर्णिमा कब है? सावन पूर्णिमा का व्रत और स्नान-दान किस दिन है? पूजा का मुहूर्त और चंद्रमा का अर्घ्य समय क्या है?
कब है सावन पूर्णिमा 2024?
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त सोमवार को प्रात: 3 बजकर 4 मिनट से शुरू होगी और यह तिथि रात 11 बजकर 55 मिनट तक मान्य होगी. उदयातिथि और चंद्रोदय समय के अनुसार, सावन पूर्णिमा का व्रत और स्नान-दान 19 अगस्त को है. सावन पूर्णिमा के दिन ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा.
ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर लग रहा है राज पंचक, आपके लिए 5 दिन होंगे शुभ या अशुभ? जानें समय और महत्व
19 अगस्त को सावन पूर्णिमा का व्रत रखकर सत्यनारायण भगवान की पूजा की जाएगी. सुबह में पवित्र नदियों में स्नान होगा और उसके बाद क्षमता के अनुसार दान किया जाएगा.
सावन पूर्णिमा 2024 मुहूर्त
जो लोग सावन पूर्णिमा के दिन व्रत रखेंगे और स्नान करना चाहेंगे, वे उस दिन ब्रह्म मुहूर्त 04:25 ए एम से 05:09 ए एम सके बीच स्नान कर सकते हैं. इसके अलावा आप 05:53 ए एम से 08:10 ए एम के बीच भी स्नान कर सकते हैं. यह बड़ा ही शुभ समय है. सावन पूर्णिमा के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त भी 05:53 ए एम से 08:10 ए एम तक बहुत अच्छा है.
3 शुभ योग में है सावन पूर्णिमा 2024
इस साल की सावन पूर्णिमा के दिन 3 शुभ योग बन रहे हैं. सावन पूर्णिमा पर शोभन योग, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बनेंगे. पूर्णिमा पर शोभन योग पूरे दिन रहेगा. वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग 05:53 ए एम से 08:10 ए एम तक है, इस समय में रवि योग भी रहेगा. इन 3 शुभ योग में आप पूजा पाठ आदि कर सकते हैं. सावन पूर्णिमा के दिन श्रवण नक्षत्र सुबह 08:10 ए एम तक है, उसके बाद से धनिष्ठा नक्षत्र है.
ये भी पढ़ें: नाग पंचमी कब है, 9 या 10 अगस्त? जानें सही तारीख, मुहूर्त, कालसर्प दोष पूजा समय, शिववास
सावन पूर्णिमा 2024 चंद्रमा का अर्घ्य समय
सावन पूर्णिमा का व्रत चंद्र देव के लिए रखा जाता है. यह व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही पूर्ण होता है. इस साल सावन पूर्णिमा पर चंद्रोदय शाम को 06:56 पी एम पर होगा. अंधेरा होने के बाद आप चंद्रमा को अर्घ्य दे सकते हैं.
Tags: Dharma Aastha, धर्म, सावन महीना, Sawan somvar
पहले प्रकाशित : 8 अगस्त, 2024, 09:46 IST
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया






