सरकारी नौकरी: राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के 575 पदों पर भर्ती; एज लिमिट 40 साल, रिजर्व कैटेगरी को फीस और उम्र में छूट

सरकारी नौकरी:  राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के 575 पदों पर भर्ती; एज लिमिट 40 साल, रिजर्व कैटेगरी को फीस और उम्र में छूट

[ad_1]

  • हिंदी समाचार
  • आजीविका
  • राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के 575 पदों पर भर्ती; आयु सीमा 40 वर्ष, वेतन

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी आरपीएससी (RPSC) ने 500 से अधिक पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती निकाली है। उम्मीदवार आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह वैकेंसी राजस्थान कॉलेज शिक्षा में 30 अलग-अलग सब्जेक्ट्स के लिए हैं। हर सब्जेक्ट के लिए उम्मीदवारों को अलग-अलग आवेदन करना होगा।

किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से या फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क किया जा सकता है।

वैकेंसी डिटेल्स :

  • हिंदी : 58 पद
  • अंग्रेजी : 21 पद
  • संस्कृत : 26 पद
  • उर्दू : 8 पद
  • फारसी : 1 पद
  • वनस्पति विज्ञान : 42 पद
  • रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) : 55 पद
  • गणित (मैथ्स) : 24 पद
  • भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) : 11 पद
  • प्राणि विज्ञान ( जूलॉजी) : 38 पद
  • एबीएसटी (ABST) : 17 पद
  • एफएएफएम (FAFM) : 8 पद
  • अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स) : 23 पद
  • स्टैट्स (Stats) : 1 पद
  • बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन : 10 पद
  • भूगोल (जियोग्राफी) : 60 पद
  • कानून (लॉ) : 10 पद
  • इतिहास (हिस्ट्री) : 31 पद
  • गृह विज्ञान (होम साइंस) : 12 पद
  • समाजशास्त्र (सोशियोलॉजी) : 24 पद
  • दर्शनशास्त्र (फिलोसफी) : 1 पद
  • राजनीति विज्ञान (पॉलिटिकल साइंस) : 52 पद
  • लोक प्रशासन (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) : 6 पद
  • मनोविज्ञान (साइकोलॉजी) : 7 पद
  • सरकारी उत्पादन और निर्यात प्रबंधन : 1 पद
  • ड्राइंग एंड पेंटिंग : 8 पद
  • टेक्सटाइल डाइंग एंड पेंटिंग : 2 पद
  • संगीत गायन (म्यूजिक वोकल) : 6 पद
  • संगीत वाद्य (म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट) : 4 पद
  • नृत्य (डांस) : 1 पद

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री
  • NET या SLET पास होना चाहिए।
  • पीएचडी (Ph.D.) की डिग्री है, तो NET/SLET जरूरी नहीं है।

एज लिमिट :

  • 18 – 40 साल
  • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
  • राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष : 5 साल की छूट
  • राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला : 10 साल की छूट
  • सामान्य अनारक्षित वर्ग की महिला : 5 साल की छूट

चयन प्रक्रिया:

  • लिखित परीक्षा
  • इंटरव्यू

सैलरी :

पद के अनुसार, 15600 से 39100 रुपए प्रतिमाह

फीस :

  • सामान्य, पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर, अति पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर उम्मीदवार : 600 रुपए
  • आरक्षित वर्ग (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग – नॉन क्रीमीलेयर/अति पिछड़ा वर्ग – नॉन क्रीमीलेयर/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, सहरिया क्षेत्र) : 400 रुपए
  • दिव्यांग : 400 रुपए

ऐसे करें अप्लाई

  • आयोग की वेबसाइट आरपीएससी.राजस्थान.जीओवी.इन पर क्लिक करें।
  • या SSO पोर्टल से लॉगिन करें।
  • सिटीजन ऐप (G2C) में अवेलेबल रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें।
  • लॉगिन कर सिटीजन ऐप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट का चयन करें।
  • अपने OTR नंबर के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट में लॉ ग्रेजुएट्स की भर्ती; 14 जनवरी से शुरू आवेदन, सैलरी 80 हजार तक

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने लॉ क्लर्क कम रिसर्च एसोसिएट के 90 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 9 मार्च, 2025 को आयोजित की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 7 फरवरी तय की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें

IIT इंदौर में ग्रेजुएट्स से लेकर इंजीनियर्स तक की भर्ती; एज लिमिट 45 साल, सैलरी 2 लाख से ज्यादा

आईआईटी, इंदौर में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, मेडिकल ऑफिसर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार और जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iiti.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 30 जनवरी तय की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…

[ad_2]