संस्कृति से खिलवाड़, तो किसी ने कहा- प्यार का इज़हार जरूरी! Valentine Day पर..

संस्कृति से खिलवाड़, तो किसी ने कहा- प्यार का इज़हार जरूरी! Valentine Day पर..

[ad_1]

एजेंसी:News18 झारखंड

आखरी अपडेट:13 फरवरी, 2025, 19:05 IST

Public Opinion On Valentine Day: बोकारो में वैलेंटाइन डे को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कुछ इसे बाजारवाद और विदेशी संस्कृति का असर मानते हैं, तो कुछ इसे प्यार का उत्सव कहते हैं. सुरक्षा और सही पार्ट…और पढ़ें

एक्स

वैलेंटाइन डे पब्लिक ऑपिनियन की तस्वीर

हाइलाइट्स

  • वैलेंटाइन पर युवाओं ने अपनी बात रखी.
  • किसी ने कहा बाजारवाद तो किसी ने की आजादी की मांग.
  • एक ने कहा- आजकल सबसे ज्यादा धोखे वैलेंटाइन में.

बोकारो. देशभर में युवा वैलेंटाइन डे पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं, लेकिन इसे लेकर लोगों की अलग-अलग राय भी देखने को मिलती है. ऐसे में लोकल 18 की टीम ने बोकारो की जनता से वैलेंटाइन डे को लेकर उनकी महत्वपूर्ण राय ली है. चास की रहने वाली दीपा कुमारी ने बताया कि वैलेंटाइन डे सिर्फ दिखावा है और यह आने वाली पीढ़ियों को बर्बाद कर रहा है. उन्होंने कहा, “सच्चा प्यार सिर्फ परिवार, पति, भाई-बहन के लिए होता है, बाकी सब दिखावा है.”

सेक्टर 4 के नितेश कुमार का कहना है कि वैलेंटाइन डे अब केवल बाजारवाद और कमाई का जरिया बन चुका है. “हर दिन किसी न किसी चीज पर पैसे खर्च कराए जाते हैं- कभी गुलाब, कभी टेडी बियर, यह पूरी तरह से पश्चिमी संस्कृति का प्रभाव है, जिससे हमें दूर रहना चाहिए.” और वैलेंटाइन डे के विरोध में खड़े संगठनों का वह समर्थन करते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि वे हमारी संस्कृति को बचा रहे हैं.

वैलेंटाइन डे को लेकर नजरिया
वहीं, सेक्टर 12 की सुषमा जी ने बताया कि समय के साथ ट्रेंड बदलते हैं और जनरेशन भी बदलता है, इसलिए वह वैलेंटाइन डे का समर्थन करती हैं ताकि हर कोई अपने चाहने वाले के साथ अपने दिन को यादगार बना सके.

वैलेंटाइन डे के साथ सुरक्षा का मुद्दा
सेक्टर 12 की निधि ने वैलेंटाइन डे को लेकर कहा, “कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-समझकर विचार करना चाहिए, क्योंकि आजकल वैलेंटाइन में धोखे अधिक मिलते हैं, इसलिए सही पार्टनर का चुनाव करके ही इसे सेलिब्रेट करना चाहिए.” वहीं, युवा कपल्स और सुरक्षा का मुद्दा को लेकर निधि ने बताया कि इसके लिए व्यवस्थित जगह होना चाहिए ताकि सभी के भावनाओं का सम्मान बना रहे और हर कोई आजादी से चीजों को सेलिब्रेट कर सके.

सेक्टर 8 के अरविंद कुमार ने बताया कि वैलेंटाइन डे केवल विदेशी संस्कृति का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह सभी के लिए प्यार का एक अवसर है, जिसे हम अपने पसंदीदा लोगों के साथ सेलिब्रेट करते हैं. आगे उन्होंने कहा, “सच्चे प्यार को मनाने के लिए किसी गिफ्ट या दिन की जरूरत नहीं होती है.”

अंबिका का वैलेंटाइन डे के बारे में दृष्टिकोण
वहीं, सेक्टर 4 की अंबिका ने बताया कि वैलेंटाइन डे का कॉन्सेप्ट पूरी तरह से विदेशी संस्कृति से प्रेरित है और यह बच्चों के भविष्य को बर्बाद कर रहा है. उनका मानना है कि इस उम्र में बच्चों को सिर्फ पढ़ाई और करियर पर ध्यान देना चाहिए, न कि वैलेंटाइन डे पर.

होमेलिफ़ेस्टाइल

संस्कृति से खिलवाड़, तो किसी ने कहा- प्यार का इज़हार जरूरी! Valentine Day पर..

[ad_2]