श्रीलंका के पूर्व अंडर- 19 कप्तान का मर्डर: घर में गोली मारी; 2000 में सिंगापुर के खिलाफ किया था डेब्यू

श्रीलंका के पूर्व अंडर- 19 कप्तान का मर्डर:  घर में गोली मारी; 2000 में सिंगापुर के खिलाफ किया था डेब्यू

[ad_1]

स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका के अंडर-19 के कप्तान रह चुके पूर्व क्रिकेटर धम्मिका निरोशन की मंगलवार रात को अंबालांगोडा स्थित उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय पुलिस ने पुष्टि की है कि एक अज्ञात हमलावर ने निरोशन के घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी, तब वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ थे।

यह घटना बीते मंगलवार 16 जुलाई धम्मिका निरोशन के अंबालांगोडा स्थित उनके घर पर हुई। अंबालांगोडा पुलिस फिलहाल अपराधी को पकड़ने की कोश‍िश कर रही हैं और मामले की जांच जारी है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी 12 बोर की बंदूक के साथ आया था।

41 साल के निरोशन ने अंडर-19 स्तर पर श्रीलंका प्रतिनिधित्व किया, उन्होंने 2000 में सिंगापुर के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला। उन्होंने दो साल तक अंडर-19 टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेला। न‍िरोशन दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और दाएं हाथ के बैटर थे। 2002 अंडर 19 वर्ल्ड कप में न‍िरोशन ने 5 पारियों में 19.28 के एवरेज से 7 विकेट झटके थे।

श्रीलंका की तमाम लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब यह घटना हुई तब पूर्व क्रिकेटर घर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मौजूद थे। कथित तौर पर जिस व्यक्ति ने पूर्व श्रीलंकाई कप्तान को मारा, उसने 12 बोर की बंदूक का इस्तेमाल किया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया कि धम्मिका निरोशन पर गोली क्यों चलाई गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। ​​​​​​​

ऐसा रहा धम्मिका निरोशन का करियर

धम्मिका निरोशन ने श्रीलंका के लिए फर्स्ट क्लास और अंडर-19 क्रिकेट खेला था। निरोशन ने अपने करियर में 12 फर्स्ट क्लास और 8 लिस्ट-ए के मैच खेले। उन्होंने आखिरी फर्स्ट क्लास और लिस्ट-ए मैच 2004 में खेला था। फर्स्ट क्लास में धम्मिका ने 26.89 की औसत से 19 विकेट चटकाए, जिसमें उनका पारी का बेस्ट 4/33 का रहा। इसके अलावा फर्स्ट क्लास की 19 पारियों में निरोशन ने 269 रन भी बनाए, जिसमें उनका हाई स्कोर 47* रनों का रहा। उन्होंने 2000 में सिंगापुर के खिलाफ डेब्यू मैच खेला था। कई मौकों पर धम्मिका निरोशन ने टीम की कमान भी संभाली। निरोशन एक तेज गेंदबाज थे और उन्होंने 2002 के अंडर-19 वर्ल्ड कप की 5 पारियों में 19.28 की औसत से 7 विकेट चटकाए थे।

इसके अलावा लिस्ट-ए में उन्होंने 29.40 की औसत से 5 विकेट अपने नाम किए, जिसमें 2/18 उनका बेस्ट रहा. इसके अलावा 3 पारियों में बैटिंग करते हुए 48 रन बनाए, जिसमें हाई स्कोर 27 रनों का रहा।

अन्य खबरें भी पढ़ें…

श्रीलंका दौरे के लिए हार्दिक-सूर्या कप्तानी की रेस में:जिम्बाब्वे को 4-1 से हराने वाले गिल भी दावेदार, आज टीम इंडिया का ऐलान संभव

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का आज चयन हो सकता है। इस दौरे में तीन टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज होंगी। शुरुआत 27 जुलाई को टी-20 मैच से होगी। 7 अगस्त को वनडे के साथ दौरा खत्म होगा। रोहित शर्मा के बाद अब इस फॉर्मेट में कप्तानी सूर्यकुमार यादव या हार्दिक पंड्या को दिए जाने की चर्चा है। पूरी खबर पढ़ें

रोहित बोले-फाइनल में एक वक्त दिमाग सुन्न था:
30 गेंद पर 30 रन चाहिए थे; शांत रहे फिर दुनिया ने देखा क्या हुआ

रोहित शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल जीत से जुड़ा एक मोमेंट शेयर किया है। रोहित शर्मा ने कहा कि एक मौका ऐसा भी आया जब उनका दिमाग सुन्न हो गया था, कुछ भी नहीं सूझ रहा था।

इंडियन कैप्टन बोले- हेनरिक क्लासन 23 बॉल पर फिफ्टी लगा चुके थे, उनके लिए ये बस 4-5 गेंद का खेल था। पर मेरे लिए जरूरी था कि जो जिम्मेदारी दी गई है, उस पर फोकस करूं। पूरी खबर पढ़ें।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]