The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
शिवसेना (UBT) का ऐलान, मुंबई-नागपुर महानगरपालिका चुनाव अकेले लड़ेंगे: राउत ने कल कहा था-I.N.D.I.A. ब्लॉक की तरह MVA में भी तालमेल नहीं
[ad_1]
मुंबई2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
संजय राउत ने कहा- यह फैसला लोकल लेवल पर पार्टी को मजबूत करने के लिए लिया गया है।
I.N.D.I.A. ब्लॉक में बढ़ती रार के बीच शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि पार्टी मुंबई और नागपुर महानगरपालिका के चुनाव अकेले लड़ेगी।
उन्होंने कहा- ‘हम मुंबई और नागपुर महानगरपालिका अपने दम पर लड़ेंगे, जो भी होगा, होगा। हमें खुद देखना होगा। उद्धव ठाकरे ने हमें संकेत दिया है। मैंने अभी-अभी हमारे नागपुर शहर अध्यक्ष प्रमोद मनमोड़े से इस बारे में चर्चा की है।’
राउत ने कहा- ‘यह फैसला लोकल लेवल पर पार्टी को मजबूत करने के लिए लिया गया है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को मौका नहीं मिलता। इससे पार्टी की ग्रोथ प्रभावित हो रही है। हमें नगर निगम, जिला परिषद और नगर पंचायत में अपने दम पर लड़ना चाहिए और अपनी पार्टी को मजबूत करना चाहिए।’

राउत कल बोले थे- कांग्रेस बताए I.N.D.I.A. ब्लॉक वजूद में है या नहीं शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा था, ‘मैं उमर अब्दुल्ला से सहमत हूं। यदि I.N.D.I.A. ब्लॉक के सहयोगियों को लग रहा है कि अब इसका कोई वजूद नहीं है तो इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।’
उन्होंने कहा, ‘अगर गठबंधन सिर्फ लोकसभा के लिए था और अब इसका वजूद नहीं है तो कांग्रेस इसकी घोषणा कर दे, हम अपने-अपने रास्ते चुन लेंगे, लेकिन मैं बता दूं कि अगर एक बार I.N.D.I.A. ब्लॉक टूट गया तो दोबारा नहीं बन पाएगा, इसलिए पहले ये सोच लें कि आगे क्या होगा।’
राउत जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयान पर बात कर रहे थे। उमर ने 9 जनवरी को कहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद इसकी कोई बैठक नहीं हुई। यह गठबंधन लोकसभा चुनाव तक ही था तो इसे खत्म कर देना चाहिए। इसके पास न कोई एजेंडा है और न ही कोई लीडरशिप।

संजय राउत के बयान की 3 अहम बातें…
1. सहयोगियों को शंका कि गठबंधन में सब ठीक है या नहीं हमने लोकसभा चुनाव एक साथ लड़े और अच्छे नतीजे मिले। आगे की योजना के लिए कांग्रेस को I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे सहयोगियों के मन में शंका है कि I.N.D.I.A. ब्लॉक में सब कुछ ठीक है या नहीं।
2. I.N.D.I.A. ब्लॉक की तरह MVA में भी कोई तालमेल नहीं हमें पिछली गलतियों को सुधारने की जरूरत है। पिछले महाराष्ट्र चुनाव में कांग्रेस की स्टेट यूनिट सीटों के लिए सौदेबाजी कर रही थी, तब भी कांग्रेस आलाकमान ने दखल नहीं दिया। कई विधानसभा सीटें ऐसी थीं जहां NCP (SP) और शिवसेना (UBT) के पास अच्छे उम्मीदवार थे, लेकिन कांग्रेस ने उन पर दावा नहीं छोड़ा। I.N.D.I.A. गठबंधन की तरह महाराष्ट्र में भी MVA के बीच कोई तालमेल नहीं था।
3. दिल्ली चुनाव में कांग्रेस-भाजपा नहीं AAP जीतेगी मैं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को राष्ट्र-विरोधी कहने वाले कांग्रेस नेताओं से सहमत नहीं हूं। दिल्ली में चुनाव में कांग्रेस या भाजपा नहीं बल्कि AAP जीतेगी। गठबंधन के दोनों दल अलग-अलग दिल्ली चुनाव लड़ रहे हैं। अच्छा होता कि दोनों एक साथ होते।

I.N.D.I.A. ब्लॉक पर कब, किसने, क्या कहा…
10 जनवरी: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के महासचिव डी राजा ने न्यूज एजेंस ANI से कहा-
दिल्ली चुनाव में कांग्रेस और AAP अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। जहां लेफ्ट पार्टियां सक्षम हैं, वहां चुनाव लड़ रही हैं, इसलिए यह फैक्ट है कि I.N.D.I.A. ब्लॉक बंटा हुआ है।

9 जनवरी: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा-
लोकसभा चुनाव के बाद इसकी कोई बैठक नहीं हुई है। यह गठबंधन लोकसभा चुनाव तक ही था तो इसे खत्म कर देना चाहिए। इसके पास न कोई एजेंडा है और न ही कोई लीडरशिप।

9 जनवरी: उमर के बयान के कुछ देर बाद उनके पिता और नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया फारूक अब्दुल्ला ने कहा-
I.N.D.I.A गठबंधन स्थायी है। यह हर दिन और हर पल के लिए है। हम भाजपा के साथ नहीं हैं और न ही हमारा उनसे कोई संबंध है।

8 जनवरी: तेजस्वी यादव कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर बक्सर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से कहा-
कांग्रेस और AAP जैसे दलों में मतभेद हों, यह अस्वाभाविक नहीं है। गठबंधन का मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराना था और यह गठबंधन उसी लक्ष्य तक सीमित था।

11 दिसंबर, 2024: दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने X पोस्ट में लिखा-
आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उसके कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है।

7 दिसंबर, 2024: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हरियाणा-महाराष्ट्र चुनाव में INDIA ब्लॉक के खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा-
मैंने I.N.D.I.A. गठबंधन बनाया। इसका नेतृत्व करने वाले इसे ठीक से नहीं चला सकते, तो मुझे मौका दें। मैं बंगाल से ही गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए तैयार हूं।

I.N.D.I.A. ब्लॉक की 6 मीटिंग, पहली नीतीश, आखिरी कांग्रेस ने बुलाई

विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक पटना में हुई थी। नीतीश कुमार इसके मेजबान थे।
I.N.D.I.A. ब्लॉक बनने के बाद इसकी 6 बैठकें हुई हैं। पहली बैठक 23 जून 2023 को पटना में हुई थी। इसे नीतीश कुमार ने बुलाया था। बाद में नीतीश I.N.D.I.A. ब्लॉक छोड़कर NDA में शामिल हो गए थे। आखिरी बैठक 1 जून, 2024 को हुई थी। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे ने 295 सीटें जीतने का दावा किया था।
————————————————–
I.N.D.I.A. ब्लॉक से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
उमर अब्दुल्ला बोले- I.N.D.I.A ब्लॉक को खत्म कर देना चाहिए, इसमें न एजेंडा, न लीडरशिप

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 9 जनवरी को इंडिया अलायंस खत्म करने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद इसकी कोई बैठक नहीं हुई है। यह गठबंधन लोकसभा चुनाव तक ही था तो इसे खत्म कर देना चाहिए। इसके पास न कोई एजेंडा है और न ही कोई लीडरशिप। पूरी खबर पढ़ें…
तेजस्वी यादव बोले- लोकसभा चुनाव तक ही था I.N.D.I.A ब्लॉक, बिहार में हम लोग पहले से ही साथ हैं

तेजस्वी यादव ने 8 जनवरी को इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन सिर्फ 2024 के लोकसभा चुनाव तक के लिए बना था। वे कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर बक्सर पहुंचे थे। जहां पत्रकारों ने उनसे दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच बढ़ती तकरार को लेकर सवाल किया था। पूरी खबर पढ़ें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





