The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
शाहरुख को ट्रैक कर रहा था धमकी देने वाला आरोपी: परिवार की सिक्योरिटी से जुड़ी जानकारियां जुटाने में लगा था, पुलिस को लगातार कर रहा है गुमराह
[ad_1]
15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी फैजान खान रायपुर से गिरफ्तार हो चुका है। 10 दिनों तक उसे पुलिस रिमांड पर रखा गया है। जांच में सामने आया है कि धमकी देने से कई दिनों पहले से ही फैजान शाहरुख खान की लोकेशन ट्रैक कर रहा था और उनके परिवार की सिक्योरिटी से जुड़ी जानकारी निकाल रहा था।
हाल ही में आई टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार हुआ फैजान ऑनलाइन सर्च की मदद से शाहरुख खान और उनके परिवार की सिक्योरिटी से जुड़ी जानकारी निकाल रहा था। फैजान, एक्टर के बेटे आर्यन खान को भी ट्रैक कर रहा था।
मुंबई पुलिस ने फैजान का एक दूसरा मोबाइल फोन जब्त किया था, जिसकी फोरेंसिक एनालिसिस रिपोर्ट से ये जानकारी सामने आ सकी है।

20 नवंबर को हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान शाहरुख खान परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे थे।
लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा है फैजान रिपोर्ट्स की मानें तो जब पुलिस कस्टडी में फैजान से एक्टर की लोकेशन ट्रेस करने से जुड़े सवाल किए गए तो वो लगातार अटपटे बयान देते हुए गुमराह कर रहा है।
बताते चलें कि शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान को महाराष्ट्र सरकार की ओर से Y प्लस सिक्योरिटी दी गई है।
धमकी में कहा था- शाहरुख को मार दूंगा DCP के अनुसार, बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अनजान नंबर से कॉल आया था। इसमें कॉलर ने धमकी देते हुए कहा, बैंड स्टैंड वाले शाहरुख को मार दूंगा। अगर मुझे 50 लाख नहीं दिए गए तो शाहरुख खान को जान से मार दूंगा। जब कॉलर से उसका नाम पूछा गया तो जवाब मिला- मेरे लिए ये मैटर नहीं करता, मेरा नाम हिंदुस्तानी है।
शिकायत मिलने के बाद मुंबई से तीन पुलिस अफसर रायपुर पहुंचे। 6 नवंबर की रात वे रायपुर के होटल में रुके। तड़के वे पंडरी एरिया में मोबाइल सिम की लोकेशन देखने के बाद फैजान के घर गए। धमकी भरे कॉल के संबंध में करीब 2 घंटे पूछताछ की।

फैजान ने सिम गुम होने की शिकायत 4 नवंबर को पुलिस थाने में दी थी।
गुम हुए मोबाइल से दी गई धमकी इस दौरान पूछताछ में फैजान ने बताया कि उसका मोबाइल 2 नवंबर को गुम हो गया था, जिसकी शिकायत उसने 4 नवंबर को खम्हारडीह थाने में कराई थी, जबकि बांद्रा पुलिस स्टेशन में धमकी भरा फोन कॉल 5 नवंबर को गया था। थाने में शिकायत की कॉपी दिखाने के बाद फैजान को छोड़ा गया। दोबारा पूछताछ के लिए 14 नवंबर को मुंबई बुलाया गया, हालांकि शक होने पर उसे पहले ही गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था। फैजान के शुरुआती बयान के अनुसार, धमकी उसके चोरी हुए मोबाइल से दी गई थी। उसके पास से जो दूसरा फोन बरामद हुआ, उसमें शाहरुख से जुड़ी कई चीजें सर्च की गई थीं।

फैजान ने दैनिक भास्कर को शिकायत की डिजिटल कॉपी दी है।
फैजान ने कहा- मैंने शाहरुख के खिलाफ शिकायत की थी फैजान ने दैनिक भास्कर को बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक रील देखी। यह शाहरुख खान की 1994 में रिलीज हुई अंजाम फिल्म की क्लिप थी। इसमें एक सीन में वे हाथ में बंदूक लिए एक हिरण का शिकार करके आ रहे हैं।
इस दौरान वह अपने नौकर हरि सिंह को कह रहे हैं कि गाड़ी में एक हिरण पड़ा हुआ है, उसे पकाकर खा लो। तभी फिल्म में एक अभिनेत्री शाहरुख खान से कहती हैं कि वह क्यों बेगुनाह जानवरों को मारता है। इस पर शाहरुख खान कह रहे हैं कि उन्हें अच्छा लगता है, बहुत मजा आता है।

इस मामले में फैजान ने अंजाम फिल्म को बैन करने की मांग की है। इसी फिल्म के एक सीन में आपत्तिजनक डायलॉग था।
बिश्नोई समाज की आस्था को चोट पहुंची फैजान ने बताया हिरण को बिश्नोई समाज के लोग पूजते हैं। समाज के 29 धर्म में से एक हिरण की रक्षा करना भी है। ऐसे में शाहरुख खान का इस तरीके से आपत्तिजनक डायलॉग से बिश्नोई समाज की आस्था को चोट पहुंची है।
शाहरुख ने दंगा भड़काने की कोशिश की फैजान ने शिकायत में अंजाम फिल्म की सीन के बारे में बताते हुए कहा था कि शाहरुख खान एक विशेष धर्म से आते हैं। वे बिश्नोई समाज को ठेस पहुंचाकर दंगा भड़काना चाहते हैं। उन्होंने पुलिस से दो समुदाय के बीच दरार डालने को लेकर राजस्थान के जोधपुर के मथानिया थाना और मुंबई पुलिस कमिश्नर समेत बांद्रा पुलिस को अक्टूबर में शिकायत दी थी।

उन्होंने SSP को दी शिकायत में अपने और अपने परिवार की जान को शाहरुख खान से खतरा बताया है।
मुझे फंसाने की साजिश मामले में फैजान ने बताया कि धमकी भरे फोन में उनके सिम का इस्तेमाल हुआ है। उन्हें आशंका है कि फंसाने के लिए ये एक साजिश है। उन्होंने रायपुर SSP संतोष सिंह से मामले की शिकायत की है, जिसमें उन्होंने परिवार और खुद की जान को खतरा बताया है।

2023 में भी मिली थी धमकियां, बढ़ाई गई थी सिक्योरिटी।
2023 में भी मिली थी धमकियां, बढ़ाई गई थी सुरक्षा साल 2023 में भी शाहरुख खान को पठान और जवान फिल्म की कामयाबी के बाद लगातार धमकियां मिली थीं। मामले की शिकायत दर्ज होने पर सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें Y प्लस सिक्योरिटी दी गई थी। तभी से शाहरुख खान हर जगह कड़ी सिक्योरिटी में जाते हैं।
………………………………………….. …………..
इस खबर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए-
स्टारकिड्स पर तंज कस कंगना रनोट बोलीं- बढ़िया है हर कोई तैयार होकर, खुद को एक्टर नहीं समझ रहा

शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान जल्द ही नेटफ्लिक्स की सीरीज से डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं। हाल ही में शाहरुख ने इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है, जिसके बाद कंगना ने एक्टिंग फील्ड में जाने वाले स्टारकिड्स पर तंज कसते हुए आर्यन की तारीफ की है। पूरी खबर पढ़िए…
‘मुफासा: द लायन किंग’ का हिंदी ट्रेलर रिलीज:शाहरुख खान बने मुफासा की आवाज, आर्यन-अबराम ने भी की फिल्म में डबिंग; 20 दिसंबर को होगी रिलीज

हॉलीवुड की पॉपुलर एनिमेटेड फिल्म ‘मुफासा: द लायन किंग’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस एनिमेटेड फिल्म के हिंदी वर्जन में शाहरुख खान के साथ ही उनके दोनों बेटों अबराम खान और आर्यन खान ने अपनी आवाज दी है। पूरी खबर पढ़िए…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





