वैलेंटाइन डे पर अदा शर्मा ने बताई ड्रीम बॉय की खासियत, कई टीवी स्टार ने भी बयां की फीलिंग्स

वैलेंटाइन डे पर अदा शर्मा ने बताई ड्रीम बॉय की खासियत, कई टीवी स्टार ने भी बयां की फीलिंग्स

[ad_1]

आखरी अपडेट:14 फरवरी, 2025, 17:12 IST

Bollywood Valentine Day 2025: वैलेंटाइन्स डे अपनों के प्यार, साथ और दिल से जुड़े रिश्तों का जश्न मनाने का दिन है. बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा और टीवी की कई जानी मानी हस्तियों ने अपनी फीलिंग्स बयां की है. ‘मैं दि…और पढ़ें

वैलेंटाइन डे पर दिल जीत लेंगी इन स्टार्स की बातें

हाइलाइट्स

  • अदा शर्मा ने बताया, उन्हें बैड बॉयज पसंद नहीं हैं.
  • राधिका मुथुकुमार ने प्यार को खूबसूरत एहसास बताया.
  • लक्ष्य खुराना ने सच्चे प्यार के तत्वों पर जोर दिया.

नई दिल्ली. वैलेंटाइन्स डे के इस खास दिन पर हर जगह प्यार की बातें सुनने को मिल रही है. एक्टिंग की दनिया की टैलेंटेड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने अपने ड्रीम बॉय की खासियतें बताई हैं, तो कई टीवी एक्ट्रेसेस ने भी अपने दिल बात शेयर की है.

‘मैं दिल तुम धड़कन’ में वृंदा की भूमिका निभा रहीं राधिका मुथुकुमार ने अपनी फीलिंग्स शेयर करते हुए कहा, ‘प्यार को व्यक्त करना एक खूबसूरत एहसास है. ठीक उसी प्रकार जैसे ‘मैं दिल तुम धड़कन’ शो में वृंदा के लिए प्यार का मतलब ही उनका बेटा कान्हा है. उनके लिए कान्हा उसकी पूरी दुनिया के समान है और यही प्यार की शक्ति है. यह प्यार एक रिश्ते तक सिमित नहीं है. फिर चाहे वह पति पत्नी, माँ-बच्चे, माता-पिता या अन्य किसी रिश्ते में हो. निजी जीवन में मेरे आसपास मौजूद सभी लोग मेरे लिए बहुत खास है. रही बात मेरे जीवनसाथी की तो मेरी अरेंज मैरिज है, लेकिन हमारे बीच का प्यार बहुत अनमोल है.

द केरला स्टोरी फेम अभिनेत्री अदा शर्मा ने वैलेंटाइन डे पर यह बताया कि उन्हें एक लड़के में कौन सा गुण सबसे ज्यादा भाता है. उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें ‘बैड बॉयज’ बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं. अपने ‘परफेक्ट मैन’ के बारे में बात करते हुए अदा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि एक पुरुष का सबसे अट्रेक्ट करने वाला गुण यह है कि वह अपना फोन दूर रख सके और वर्तमान में मौजूद रहे. मुझे बैड बॉयज बिल्कुल पसंद नहीं हैं, ठीक वैसे ही जैसे मुझे खराब खाना पसंद नहीं है. ‘

सन नियो के कलाकार आशीष दीक्षित और लक्ष्य खुराना ने वैलेंटाइन डे पर अपने दिल के राज खोलते हुए कहा है वैलेंटाइन डे प्यार, साथ और दिल से जुड़े रिश्तों का जश्न मनाने का दिन है. इस मौके पर सन नियो के शो ‘छठी मैया की बिटिया’ और ‘इश्क जबरिया’ के प्रसिद्ध अभिनेता आशीष दीक्षित और लक्ष्य खुराना ने प्रेम के प्रति अपने विचार साझा किए. आशीष ने अपनी दोस्ती से शादी तक के सफर की कहानी बताई, वहीं लक्ष्य ने सच्चे प्यार के मूल तत्वों – समझ, धैर्य और एक साथ बढ़ने के महत्व को रेखांकित किया.

‘इश्क जबरिया’ में आदित्य की भूमिका निभाने वाले लक्ष्य खुराना ने प्यार की गहराई को उजागर करते हुए कहा, ‘मेरे लिए प्यार का मतलब है साथ निभाना, एक-दूसरे को समझना और हर परिस्थिति में एक-दूसरे के साथ खड़े रहना. यह केवल शादी करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि साथ मिलकर एक-दूसरे का ख्याल रखने, साथ हंसने और सभी खास पलों को संजोना है. इश्क जबरिया में आदित्य की भूमिका निभाने के बाद मुझे रिश्तों में आने वाली कठिनाइयों को और अधिक समझने का मौका मिला.

ढालना

वैलेंटाइन डे पर अदा शर्मा ने बताई ड्रीम बॉय की खासियत, कई टीवी स्टार ने भी…

[ad_2]