विश्व कप विजेता जर्मन फुटबॉलर फ्रांज बेकनबाउर नहीं रहे, खिलाड़ी-कोच दोनों भूमिकाओं में जमाई धाक

विश्व कप विजेता जर्मन फुटबॉलर फ्रांज बेकनबाउर नहीं रहे, खिलाड़ी-कोच दोनों भूमिकाओं में जमाई धाक

[ad_1]

हाइलाइट्स

जर्मनी के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक फ्रांज बेकनबाउर का 78 वर्ष की आयु में निधन.बेकनबाउर ने जर्मनी को 1974 में खिलाड़ी फिर 1990 में कोच के रूप में विश्व कप में जीत दिलाई.

नई दिल्ली: जर्मनी के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक फ्रांज बेकनबाउर का सोमवार को 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया. बेकनबाउर ने जर्मनी को 1974 में विश्व कप में जीत दिलाई और फिर 1990 में कोच के रूप में एक और जीत दिलाई. जर्मन फुटबॉल फेडरेशन ने उनके परिवार के हवाले से यह खबर दी.

बेकनबाउर ने पश्चिम जर्मनी के लिए 103 मैच खेले. उन्होंने 1972 की यूरोपीय चैंपियनशिप जीतकर पश्चिम जर्मनी के लिए पहली बड़ी सफलता हासिल की. उसके बाद 1974 में इंग्लैंड से 1966 के फाइनल में हार का बदला लेते हुए घरेलू धरती पर विश्व कप जीता. राष्ट्रीय कोच के रूप में उनकी पश्चिम जर्मनी टीम 1986 विश्व कप फाइनल में अर्जेंटीना से हार गई, लेकिन चार साल बाद संयुक्त जर्मन टीम के रूप में इटली में विश्व कप जीतने में सफल रही.

[ad_2]