विंबलडन में ‘हिटमैन’… विश्व विजेता कप्तान ने लंदन में टेनिस का उठाया लुत्फ

विंबलडन में ‘हिटमैन’… विश्व विजेता कप्तान ने लंदन में टेनिस का उठाया लुत्फ

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इनदिनों अपनी छुट्टियां लंदन में बिता रहे हैं. रोहित क कप्तानी में भारत हाल में टी20 विश्व कप जीता था. विंडीज से स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद रोहित लंदन के लिए रवाना हो गए. रोहित शुक्रवार को टेनिस कोर्ट पर पहुंचे. उन्होंने विंबलडन में पुरुषों के सेमीफाइन मुकाबले का लुत्फ उठाया. यह मैच दानिल मेदवेदेव और कार्लोस अल्काराज के बीच खेला गया. रोहित की सेंटर कोर्ट से एक तस्वीर विंबलडन के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से अपलोड किया गया. जिसमें वह सूट और काला चश्मा पहने नजर आ रहे हैं.

विंबलडन (Wimbledon) की ओर से पोस्ट कि गए फोटो में रोहित शर्मा (Rohit Sharma)  का स्वैग देखते ही बन रहा है. वह हैंड्सम लग रहे हैं. विंबलडन ने इस फोटो का कैप्शन लिखा, ‘ विंबलडन में आपका स्वागत है रोहित शर्मा.’ रोहित से पहले क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी सेंटर कोर्ट पर पहुंचे थे. तब विंबलडन की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो जारी किया गया था जिसमें मास्टर ब्लास्टर को 2011 में वनडे विश्व कप जीत का जश्न मनाते हुए दिखा गया था. उस वीडियो में सचिन को टेनिस का लुत्फ उठाते हुए भी दिखाया गया था.

[ad_2]