The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
रिकार्ड हाई से 28 फीसदी गिरे इस ‘महारत्न’ शेयर से ब्रोकरेज को तगड़ी कमाई की आस
[ad_1]
आखरी अपडेट:27 जनवरी, 2025, 3:30 बजे।
Stock To Buy-महारत्न कंपनी एनटीपीसी के शेयर में पैसा लगाने की सलाह कई ब्रोकरेज ने दी है. एनटीपीसी शेयर वर्तमान में 52-वीक हाई से 28% नीचे कारोबार कर रहा है.
अधिकतर ब्रोकरेज फर्म NTPC शेयर को लेकर सकारात्मक है.
हाइलाइट्स
- एनटीपीसी शेयर 52-वीक हाई से 28% नीचे है.
- ब्रोकरेज ने एनटीपीसी शेयर पर ‘बाय’ रेटिंग दी है.
- एनटीपीसी का टार्गेट प्राइस ₹430 तक हो सकता है.
नई दिल्ली. पावर सेक्टर की महारत्न कंपनी एनटीपीसी के शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश हैं. एनटीपीसी शेयर इस समय अपने 52-वीक के उच्च स्तर से करीब 28 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है. ब्रोकरेज का कहना है कि अब इस महारत्न शेयर की वैल्यूएशन आकर्षक हो गई है, लिहाजा निवेशकों को इसमें पैसा लगाना चाहिए. उनका मानना है कि कंपनी की मजबूत पाइपलाइन और ग्रीन एनर्जी पर फोकस इसे लंबी अवधि के लिए एक आकर्षक दांव बनाते हैं. पिछले एक साल में इस शेयर की कीमत 0.62 फीसदी गिरी है. पिछले 2 साल में 92% का रिटर्न दिया है. पिछले 3 साल का इस शेयर का रिटर्न 140% और 5 साल का 185% रहा है.
NTPC का चालू वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में मुनाफा 3.1% बढ़कर ₹4,711.4 करोड़ हो गया. वहीं, इनकम 4.8% बढ़कर ₹41,352.3 करोड़ रही. कंपनी ने ₹2.5 प्रति शेयर (25%) का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है, जिसका भुगतान 18 फरवरी, 2025 को होगा.
ये भी पढ़ें- Stock Market : 52-हफ्ते के निचले स्तर पर आया जियो फाइनेंशियल शेयर, क्यों पीछा नहीं छोड़ रही मंदी?
NTPC पर ब्रोकरेज की राय
ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने NTPC शेयर पर अपनी ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखते हुए इसका टार्गेट प्राइस ₹430 तय किया है. ब्रोकरेज के अनुसार, मौजूदा स्तर ₹322 से यह शेयर करीब 33% का रिटर्न दे सकता है. वहीं, नुवामा ने 12 महीने के नजरिए से इसका टार्गेट प्राइस ₹412 रुपये रखा है. एंटीक ब्रोकिंग को भी इस शेयर से कमाई की उम्मीद है. ब्रोकरेज ने एनटीपीसी शेयर का टार्गेट प्राइस ₹429 रुपये रखा है जो करंट प्राइस से 32 फीसदी ज्यादा है.
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने भी निवेशकों को एनटीपीसी शेयर खरीदने की सलाह दी है. ब्रोकरेज ने इस शेयर का टार्गेट प्राइस ₹500 रखा है, जो मौजूदा स्तर से 55% अपसाइड दिखाता है. ब्रोकरेज का मानना है कि तीसरी तिमाही के नतीजे भले ही अनुमान से कमजोर रहे हों, लेकिन चौथी तिमाही में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.
क्यों करें निवेश
एनटीपीसी में निवेश के कुछ कारण भी बाजार पंडितों ने बताए हैं. ये हैं..
- ग्रीन एनर्जी पर फोकस: NTPC की ग्रीन सब्सिडियरी ने IPO के जरिए ₹10,000 करोड़ जुटाए और 2.4 गीगावाट नई रिन्युएबल बोलियां हासिल कीं. इससे कंपनी की ग्रीन एनर्जी में पकड़ मजबूत हुई है.
- सस्ता वैल्यूएशन: स्टॉक अपने ऐतिहासिक औसत के करीब ~1.7x FY27E BV (स्टैंडअलोन) पर ट्रेड कर रहा है. ब्रोकरेज इसे आकर्षक वैल्यूएशन मानते हैं.
- मजबूत ऑर्डर बुक: कंपनी के पास 30 गीगावाट निर्माणाधीन क्षमता है, जिसमें 17.6 गीगावाट थर्मल और 12 गीगावाट हाइड्रो व रिन्युएबल शामिल हैं.
(Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
नई दिल्ली,नई दिल्ली,दिल्ली
27 जनवरी, 2025, 3:30 बजे।
रिकार्ड हाई से 28 फीसदी गिरे इस ‘महारत्न’ शेयर से ब्रोकरेज को तगड़ी कमाई की आस
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया






