राजस्थान में भारी बारिश, इस शहर पर आई आफत, मौसम विभाग ने कहा- ‘जान का ज्यादा खतरा…’

राजस्थान में भारी बारिश, इस शहर पर आई आफत, मौसम विभाग ने कहा- ‘जान का ज्यादा खतरा…’

[ad_1]

जयपुर/सौरभ. राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारी बारिश के चलते द्रव्यवती नदी का पुल पानी से ढक गया है. ऐसे में महारानी फार्म दुर्गापुरा में लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर नदी को दोपहिया वाहन से पार कर रहे है. जिन्हें देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि दोपहिया वाहन से इस नदी को पार करने वाले चालकों को जान का ज्यादा खतरा है, भारी बारिश के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. मेयर सौम्या गुर्जर ने प्रबंधन के कई बड़े दावे किए थे. मगर अभी तक द्रव्यवती नदी पर प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं है. मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए बताया कि भारी बारिश का दौर अगले 24 घंटे तक जारी रहने के आसार है. जयपुर समेत पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान जताया है. आज शाम 5:30 बजे तक जयपुर एयरपोर्ट पर 63 मिमी. बारिश दर्ज की गई है.

प्रदेश में भारी बारिश के बाद सरकार अलर्ट है. डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने जलभराव की स्थिति की जानकारी ली है. डॉ. मीणा ने भरतपुर संभाग आयुक्त और प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की. सवाई माधोपुर, धौलपुर, करौली व दौसा कलेक्टर से भी उन्होंने बात की है. साथ ही भारी बारिश के चलते हुए नुकसान और जनहानि की भी जानकारी ली है. मौसम विभाग के हाई अलर्ट की चैतावनी पर प्रशासन से की बातचीत में, हाईअलर्ट अवधि में 24 घंटों के लिए सभी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. वहीं प्रशासन को बचाव व राहत के विशेष इंतजाम करने के दिए निर्देश दिए हैं.

‘जगदगुरु रामभद्राचार्य’ ने रिलीज किया फिल्म का ट्रेलर, कहा- भारत में 80% हिंदुओं की संख्या करके रहेंगे

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने जताया शोक
वहीं दूसरी तरफ भारी बारिश के दौरान कानोता बांध में बड़ा हादसा हो गया. कानोता बांध में घूमने गए 5 लोगों की डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है. सिविल डिफेंस की रेस्क्यू ऑपरेशन टीम मौके पर पहुंची है. बांध में डूबे 5 लोगो को सिविल डिफेंस के गोताखोर निकालने में जुटे हैं. जयपुर-दूदू जिले की फागी तहसील में में भी भारी बारिश के चलते, मासी नदी में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई. डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने घटना पर दुख व्यक्त किया है. शोकसंतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की है. बैरवा ने कहा-मेरी शोक संवेदनाएं मृतक बच्चों के परिजनों के साथ है.

टैग: आईएमडी अलर्ट, जयपुर समाचार, वर्षा की चेतावनी, राजस्थान समाचार

[ad_2]