The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
यूपी करेंट अफेयर्स – 26 फरवरी: बलरामपुर में महिला हॉकी टूर्नामेंट शुरू; पीएम मोदी ने ‘एडवांटेज असम 2.0’ समिट का उद्घाटन किया – Uttar Pradesh News
[ad_1]
उत्तर प्रदेश में जल्द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्जाम्स के लिए 26 फरवरी 2025 के करेंट अफेयर्स-
।
1. ओपन स्टेट महिला हॉकी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई: 24 फरवरी, 2025 को राज्य के बलरामपुर जनपद में ‘ओपन स्टेट आमंत्रण महिला हॉकी’ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई।
‘ओपन स्टेट आमंत्रण महिला हॉकी’ प्रतियोगिता 24 से 28 फरवरी 2025 तक आयोजित होगी।
- इस प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय द्वारा किया जा रहा है ।
2. डायग्नोस्टिक वायरोलॉजी पर नेशनल वर्कशॉप का आयोजन: 24 फरवरी, 2025 से लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में डायग्नोस्टिक वायरोलॉजी पर 5 दिवसीय नेशनल वर्कशॉप का आयोजन हो रहा है।

डायग्नोस्टिक वायरोलॉजी पर नेशनल वर्कशॉप 28 फरवरी, 2025 तक आयोजित होगी।
- इस वर्कशॉप हेतु देश के 10 राज्यों से 20 प्रतिभागियों का चयन किया गया है।
- इस कार्यशाला के दौरान इन्फ्लुएंजा तथा अन्य वायरल बीमारियों के डायग्नोस्टिक पर चर्चा की जाएगी।
3. RBI द्वारा वित्तीय जागरूकता कैंप का आयोजन: 24 फरवरी, 2025 को भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI द्वारा लखनऊ में वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस वित्तीय जागरूकता अभियान की थीम ‘वित्तीय समझदारी – समृद्ध नारी’ थी।
- इसका आयोजन लखनऊ जिला परिषद के ग्राम पंचायत अस्ती में किया गया।
राष्ट्रीय
4. पीएम मोदी ने ‘एडवांटेज असम 2.0’ समिट का उद्घाटन किया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 फरवरी को ‘एडवांटेज असम 2.0 – इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर समिट 2025’ का उद्घाटन किया।

‘एडवांटेज असम 2.0’ समिट में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने PM मोदी का स्वागत किया।
- यह दो दिन की समिट 26 फरवरी, 2025 तक चलेगी।
- इसका आयोजन असम के गुवाहाटी में शहर में किया जा रहा है।
- इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य असम में इन्वेस्टमेंट के जरिए इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को गति प्रदान करना है।
5. ‘प्रकृति 2025’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ: नई दिल्ली में 24 और 25 फरवरी को कार्बन बाजारों से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, ‘प्रकृति 2025’ का आयोजन किया गया।

केंद्रीय विद्युत और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने 24 फरवरी, 2025 को ‘प्रकृति 2025’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
- यह सम्मेलन जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विभिन्न पहल को एक साथ लाने, जागरूकता बढ़ाने, जानकारी साझा करने और संसाधनों को मजबूत करने पर केंद्रित है।
- समिट का आयोजन केंद्रीय विद्युत मंत्रालय द्वारा किया गया।
अन्तर्राष्ट्रीय
6. यूक्रेन जंग पर संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका ने रूस का साथ दिया: अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र (UN) महासभा में यूक्रेनी प्रस्ताव के खिलाफ रूस के समर्थन में वोटिंग की।

यूक्रेन ने रूस के साथ युद्ध को 3 साल पूरे होने पर UN में एक प्रस्ताव पेश किया था।
- प्रस्ताव में रूसी हमले की निंदा करने और यूक्रेन से तत्काल रूसी सेना को वापस बुलाने की मांग थी।
- रूस – यूक्रेन जंग की शुरुआत के बाद पहली बार अमेरिका और इजराइल ने यूक्रेन के खिलाफ वोट किया।
- भारत और चीन समेत 65 देशों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।
- प्रस्ताव का समर्थन करने वालों में जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे प्रमुख यूरोपीय देश शामिल हैं।
- यह प्रस्ताव 18 के मुकाबले 93 मतों से पारित हो गया ।
7. नई दिल्ली में ‘वैश्विक दक्षिण की महिला शांति सैनिकों पर सम्मेलन’ का आयोजन हुआ: नई दिल्ली में 24-25 फरवरी, 2025 तक ‘वैश्विक दक्षिण की महिला शांति सैनिकों पर सम्मेलन’ का आयोजन किया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 24 फरवरी, 2025 को ‘वैश्विक दक्षिण की महिला शांति सैनिकों पर सम्मेलन’ का उद्घाटन किया था।
- सम्मेलन का आयोजन संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र ने भारत के रक्षा और विदेश मंत्रालय के सहयोग से किया।
- इस सम्मेलन का उद्देश्य ग्लोबल साउथ के देशों के बीच सहयोग में सुधार करके संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करना है।
- इसमें 35 देशों की महिला शांति सैनिकों ने हिस्सा लिया ।
स्पोर्ट्स (Sports)
8. सौरव घोषाल ने ऑक्टेन सिडनी क्लासिक खिताब जीता: दिग्गज भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने 24 फरवरी, 2025 को ऑक्टेन सिडनी क्लासिक खिताब जीता।

ऑक्टेन सिडनी क्लासिक टूर्नामेंट 2025 का आयोजन सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में हुआ।
- सौरव घोषाल ने फाइनल में मिस्र के अब्देलरहमान नासेर को 3-0 (11-2, 11-6, 11-2) से हराया।
- सौरव ने पिछले साल अप्रैल, 2023 में पीएसए (प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन) टूर से संन्यास ले लिया था।
- हालांकि 1 जनवरी, 2025 को सौरव ने अपना संन्यास वापस ले लिया था।
9. मोहन बागान ने जीता ISL – 2025 का खिताब: 23 फरवरी, 2025 को मोहन बागान सुपर जायंट्स ने इंडियन सुपर लीग (ISL) – 2025 का खिताब जीत लिया।

मोहन बागान सुपर जाइंट टीम ने लगातार दूसरे सीजन में आईएसएल लीग विनर्स शील्ड जीती है।
- कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मोहन बागान ने ओडिशा एफसी को 1-0 से हराया।
- अब मोहन बागान ISL इतिहास में लगातार दो बार यह खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई।
- खिताब जीतने के साथ मोहन बागान को एएफसी चैंपियंस लीग 2 में डायरेक्ट एंट्री मिल गई।
26 फरवरी का इतिहास:
- 320 में चंद्रगुप्त प्रथम को पाटिलपुत्र का शासक बना था।
- 1712 में दिल्ली के 7वें मुगल बादशाह बहादुर शाह प्रथम का निधन हुआ था।
- 1857 में पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में अंग्रेजों के खिलाफ पहले सैन्य विद्रोह की शुरुआत हुई थी।
- 1935 में राडार (रेडियो डिटेक्शन एंड रेंजिंग) का पहली बार रॉबर्ट वाटसन-वाट द्वारा प्रदर्शन किया गया था।
- 1966 में भारतीय राष्ट्रवादी और स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का निधन हुआ था।
- 2001 में क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन का निधन।
- 2007 में नेपाल सरकार द्वारा नरेश की सम्पत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा।
- 2019 में भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी ठिकाने नष्ट कर पुलवामा हमले का बदला लिया था।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





